Nu Republic के नए स्पीकर और ईयरबड्स लॉन्च, कीमत ₹699 से शुरू

भारतीय लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी ब्रांड Nu Republic ने आगामी वैलेंटाइन सीजन को खास बनाने के लिए अपनी लिमिटेड-एडिशन ऑडियो कलेक्शन ‘Pop Love’ को लॉन्च किया है। यह खास वैलेंटाइन डे कलेक्शन एक्सक्लूसिव तौर पर Blinkit पर उपलब्ध होगा और इसमें वायरलेस स्पीकर्स और ईयरबड्स शामिल हैं। जिन्हें बोल्ड रेड कलर फिनिश के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस कलेक्शन को खासतौर पर वैलेंटाइन डे गिफ्टिंग को ध्यान में रखते हुए बनाया है। आइए, कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
Nu Republic और Blinkit की इस साझेदारी का फोकस क्विक-कॉमर्स और इम्पल्स गिफ्टिंग पर है। जिससे ग्राहक आखिरी समय में भी बिना किसी डिलीवरी टेंशन के वैलेंटाइन गिफ्ट ऑर्डर कर सकें। Blinkit के जरिए ग्राहक अपने गिफ्ट्स को सीधे अपने पास या अपने पार्टनर तक भेज सकते हैं। यह कोलैबोरेशन वैलेंटाइन डे की बड़ी समस्या पर्सनल और प्रीमियम गिफ्ट ढूंढने की भागदौड़ को आसान बना सकता है।
वैलेंटाइन डे कलेक्शन के तहत कंपनी ने अपने पॉपुलर Pop Love Wireless Speaker का रेड एडिशन पेश किया है। यह स्पीकर कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और डेली ऑडियो जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्पीकर उन लोगों के लिए एक आसान और स्टाइलिश गिफ्ट ऑप्शन है, जो बजट में रहते हुए कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं।
छोटे साइज के बावजूद यह स्पीकर बैलेंस्ड साउंड और बेहतर बेस आउटपुट देने का दावा करता है, जिससे यह रोमांटिक नाइट या कैजुअल गेट-टुगेदर दोनों के लिए सही लग सकता है। इसमें Bluetooth v5.3 सपोर्ट मिलता है और TWS पेयरिंग की सुविधा है, जिससे यूजर्स दो स्पीकर्स को कनेक्ट कर फुलर साउंड एक्सपीरियंस ले सकते हैं। स्पीकर में 6W आउटपुट, 52mm डायनामिक ड्राइवर्स और एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल सकता है।
कीमत की बात करें तो Pop Love Wireless Speaker की कीमत 699 रुपये रखी गई है, जो इसे वैलेंटाइन डे के लिए अफोर्डेबल गिफ्ट ऑप्शन बनाता है। खास बात यह है कि रेड कलर वैरियंट को सिर्फ इस सीज़न के लिए पेश किया गया है, यानी यह लिमिटेड-एडिशन है।
Nu Republic की यह लिमिटेड-एडिशन वैलेंटाइन डे ऑडियो कलेक्शन 1 फरवरी 2026 से Blinkit पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगी। इसे भारत के ग्राहक फास्ट डोरस्टेप डिलीवरी के साथ ऑर्डर कर पाएंगे।