OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/OLA-Electric-scooter-launch-india.jpg

OLA electric scooter को लॉन्च करने के बाद ही सीईओ भाविश अग्रवाल ने हिंट देना शुरु कर दिया था कि कंपनी जल्द अपनी ईवी रेंज को आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक कार को भी लॉन्च करेगी। वहीं, अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि OLA इलेक्ट्रिक कार के साथ ही Electric Bike भी मार्केट में कदम रखने की तैयारी में है। दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बताया कि, यहां शुरुआत तो काफी अच्छी है लेकिन अब उनकी कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार क्षेत्र में एंट्री करने पर विचार कर रही है।

OLA Electric Bike और Car इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च

गौरतलब है कि अग्रवाल ने गुरुवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर एक ब्लॉग पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पोटेंशियल फॉर पर्सनल मोबिलिटी को हाईलाइट किया जो भारत में पकड़ में आने वाली है। भारतीयों के बीच वाहनों की पहुंच कैसे कम है, इस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार क्षेत्र में एंट्री की पुष्टि की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, “हम पहले से ही अपने फ्यूचरफैक्ट्री के साथ यहां आगे बढ़ चुके हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी 2W फैक्ट्री है, जो स्कूटर्स की हमारी रेंज में पहला निर्माण कर रही है। ओला एस 1, अब तक का सबसे अच्छा स्कूटर है। आने वाली तिमाहियों में हम और अधिक स्कूटर, बाइक और कारों के साथ अपनी ईवी रेंज का विस्तार करेंगे।” इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज

इसके अलावा ब्लॉग पोस्ट में, उन्होंने लिखा, “हमारे ईवी स्मार्ट, कनेक्टेड AI मशीन हैं और मौजूदा निजी वाहनों से आगे निकल जाएंगे जो डंब मैकेनिकल व्हीकल्स हैं। ” “हम ओला द्वारा डिजाइन किए गए ईवी द्वारा सभी 1.3 बिलियन लोगों के लिए इस मल्टी मोडल मोबिलिटी को उनकी जरूरतों के हिसाब से लाएंगे।

ओला लगाएगी 400 शहरों में 1 लाख चार्जिंग प्‍वाइंट

भारत में ओला ने 400 शहरों में 1,00,000 से ज्यादा लोकेशन या टचपॉइंट्स पर हाईपरचार्जर (Hypercharger) लगाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि दुनिया में सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग नेटवर्क होगा। इसके अलावा और भी कंपनिया इस समय इंडिया में चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम कर रही हैं। इसे भी पढ़ें: Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार

Ola Electric Scooter प्राइस

Ola S1 की कीमत महज 85,099 रुपए और S1 Pro वेरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपए तय की गई है। ये कीमत दिल्ली (Ola Electric Scooter Price In Delhi) के अनुसार है। दरअसल, इसमें राज्य की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी को शामिल किया गया है। इस स्कूटर की सबसे कम कीमत गुजरात में है जहां पर राज्य द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी शामिल किए जाने के बाद S1 मॉडल की कीमत 7,9,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 109,999 रुपए है।