OnePlus 11R की बड़ी जानकारी आई सामने, यहां पढ़ें सभी स्पेसिफिकेशन्स और इंडिया लॉन्च डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/01/OnePlus-11-launch-event.jpg
Highlights

OnePlus 11 7 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन बीते दिनों चीन में ऑफिशियल हो चुका है और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आ चुकी है। वहीं अब इस मोबाइल सीरीज़ के एक और नए डिवाईस OnePlus 11R को लेकर चर्चा उठी है कि इस फोन को भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा। वनप्लस 11आर को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन चाइना में उपलब्ध होने वाले OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन का ग्लोबल वर्ज़न होगा।

OnePlus Ace 2 जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन चाइनीज CMIIT सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है जहां स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठ गया है। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो यह वनप्लस ऐस 2 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में OnePlus 11R के रुप में लॉन्च हो सकता है। यानी ऐस 2 और 11आर दोनों एक ही मोबाइल होंगे। एक चीन में बिकेगा और एक भारत में। उम्मीद है कि 7 फरवरी को ही कंपनी वनप्लस 11 इंडिया में अनाउंस कर देगी।

OnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 11आर/ वनप्लस ऐस 2 को लेकर जो भी जानकारियां अभी तक सामने आई है उनके अनुसार यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल फोन 16जीबी रैम पर मार्केट में एंट्री ले सकता है जिसके साथ 512जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी इंडियन वनप्लस 11आर या चीनी वनप्लस ऐस 2 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस सेटअप में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। इस तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वनप्लस फोन में 32 मेगापिक्सल या फिर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा जो एमोलेड पैनल बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इसी तरह पावर बैकअप के लिए OnePlus 11R/OnePlus Ace 2 को 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है जो 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।