7 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा OnePlus 13, जानें क्या मिलेगा खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/oneplus-13-5g-india-launch.jpg

OnePlus 13 सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने घोषित कर दी है। ब्रांड अपनी अपकमिंग नंबर-सीरीज़ फ्लैगशिप को OnePlus 12 से काफी पहले लॉन्च करेगा, जो इस साल 23 जनवरी को घोषित किया गया था। आपको बता दें कि OnePlus 13 पहले ही चीन में उपलब्ध है। OnePlus 13 सीरीज विंटर लॉन्च इवेंट 7 जनवरी, मंगलवार को सुबह 10:30 AM EST / 4:30 PM CET / और 9:00 PM IST पर आयोजित होगा।

आपको बता दें कि “सीरीज” शब्द से संकेत मिलता है कि अगले-जनरेशन फ्लैगशिप के साथ अन्य डिवाइस भी लॉन्च हो सकते हैं। OnePlus Buds 3 Pro भी इसके साथ लॉन्च होंगे। वहीं, OnePlus 13R भी OnePlus 13 के साथ आने की संभावना है। यह OnePlus Ace 5 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो इस महीने चीन में लॉन्च होने वाला है।

oneplus 13 series launch date

हालांकि, लॉन्च इवेंट की स्थान संबंधी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है। लेकिन इवेंट हर साल की तरह OnePlus के आधिकारिक चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस साल, ब्रांड के जनवरी इवेंट में OnePlus 12, 12R और Buds 3 TWS इयरफोन्स की शुरुआत हुई थी।

OnePlus 13: अब तक जो जानकारी मिली है

ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके है और डिवाइस इंडिया में भी लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।

प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite CPU
रैम व स्टोरेज 16GB RAM + 512GB Storage
डिस्प्ले 6.82″ 2K+ 120Hz AMOLED
रियर कैमरा 50MP+50MP+50MP Camera
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie Camera
बैटरी 6,000mAh battery
चार्जिंग 100W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलैस charging