10,000 रुपये सस्ता बिकेगा OnePlus 13! 10 जुलाई से शुरू होगी सेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/OnePlus-13-5G-Price-India.jpg

OnePlus 13 साल 2025 की शुरुआत में इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह अभी तक का वनप्लस का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। वनप्लस 13 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इसे पूरे 10,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। OnePlus 13 पर धांसू ऑफर आया है जिसमें यह ‘फ्लैगशिप किलर’ फोन केवल 59,999 रुपये में पाया जा सकता है। स्कीम क्या है, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 13 पर ऑफर

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 आधारित आक्सिजनओएस 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशनस पर ही बना पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 26,89,625 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू मौजूद है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 स्मार्टफोन Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide और एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन में शक्तिशाली 6,000एमएएच बैटरी लगी है। हमारी टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery Benchmark स्कोर 11 घंटे, 24 मिनट आया। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा। वहीं साथ ही यह वनप्लस मोबाइल 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

OnePlus 13 फीचर्स

OnePlus 13 Price
Rs. 57,998
Go To Store
See All Prices
See Full Specs