6,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है OnePlus 13R, अमेजन माइक्रोसाइट हुई लाइव

वनप्लस ने अपनी नंबर सीरीज में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसके तहत OnePlus 13 और OnePlus 13R आने वाले 7 जनवरी को लॉन्च होने वाले हैं। ब्रांड ने कल शाम वनप्लस 13 सीरीज के लॉन्च का ऐलान किया था। वहीं, आज वनप्लस 13आर की माइक्रो साइड अमेजन प्लेटफार्म पर लाइव हो गई है। जिससे इसका लॉन्च भी पक्का हो गया है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और लुक को दर्शाया गया है। आइए, आगे 13R मोबाइल की डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus 13 Series लॉन्च इवेंट डिटेल्स
नए साल 2025 की 7 जनवरी को वनप्लस 13 सीरीज का लॉन्च इवेंट सुबह 10:30 बजे EST (4:30 PM CET / 9PM IST) से शुरू होगा। हमेशा की तरह मोबाइल्स को वनप्लस इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर के अलावा Amazon पर सेल किया जाएगा।
OnePlus 13R डिटेल्स (कंफर्म)
- कंपनी ने माइक्रो साइट में पुष्टि की है कि OnePlus 13R फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। जबकि पूर्व मॉडल 12आर में 5500mAh की बैटरी है। यानी इस बार और भी दमदार बैकअप मिलना तय है।
- कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि फोन नेबुला नोयर और एस्ट्रल ट्रेल कलर में आएगा, जो मदर नेचर से प्रेरित है।
- ब्रांड के अनुसार OnePlus 13R में स्लिम डिजाइन होगा जिसमें एक शानदार कैमरा लेआउट देखने को मिल रहा है। जिसकी झलक आप इमेज में देख सकते हैं।
- डिवाइस में आगे और पीछे की तरफ गोरिल्ला ग्लास 7i और एक एल्युमिनियम फ्रेम दी जाएगी। फोन में 8 मिमी पतली बॉडी और प्रीमियम लुक साफ नजर आ रहा है।
- वनप्लस 13 सीरीज के इस डिवाइस को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। वनप्लस का कहना है कि डिवाइस मल्टीटास्किंग, गेमिंग और अन्य हाई-परफॉरमेंस के लिए तैयार है।
- यह भी कंफर्म किया गया है कि मोबाइल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की सुविधा दी जाएगी जो की मौजूदा समय में काफी उपयोगी साबित हो रही है।
OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus 13R में 6.78-इंच AMOLED (1264×2780) डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 450 PPI टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।
- प्रोसेसर: OnePlus 13R में क्वालकॉम स्नैपड्रैनग 8 Gen 3 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
- रैम और स्टोरेज: यह फोन 12GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज के साथ आ पेश किया जा सकता है।
- कैमरा: स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी+ 8MP +50MP लेंस लगाए जा सकते हैं। वहीं, फ्रंट में 16MP लेंस हो सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: OnePlus 13R फोन को 6,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लाया जा सकता है।
- अन्य: डिवाइस में Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल तकनीक मिलने की बात भी सामने आई है।
- आएस: यह एंड्राइड 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर काम कर सकता है।