OnePlus 13R कैसा है? यहां जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सारी लीक डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/oneplus-12r.jpg

OnePlus 13 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कंपनी इसे चीन में लॉन्च करने के लिए तैयार है जो बाद में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इस फोन के साथ ही OnePlus 13R भी टेक मंच पर पेश किया जा सकता है जो वनप्लस 13 से कुछ सस्ता होगा। इस फोन का रेट भले ही कम होगी लेकिन इसके फीचर्स एडवांस और स्पेसिफिकेशन्स ताकतवर होगी। हमने लीक्स रिपोर्ट्स तथा अनुमान के आधार पर इस अपकमिंग वनप्लस फोन की डिटेल्स शेयर की है जिसे पढ़कर आप मोबाइल प्राइस के साथ अंदाजा लगा पाएंगे कि OnePlus 13R में क्या-क्या मिलेगा

परफॉर्मेंस

प्रोसेसर

सबसे पहली नज़र परफॉर्मेंस पर ही डालें तो वनप्लस 13आर को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-X4 कोर मिलता है। इस प्रोसेसर में तीन 3.15GHz Cortex-A720 कोर, दो 2.96GHz Cortex-A720 कोर और दो 2.27GHz Cortex-A520 भी शामिल हैं। बता दें कि OnePlus 12R में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया था।

मेमोरी

प्रोसेसर का साथ देने के लिए OnePlus 13R में तगड़ी रैम भी मिलेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि वनप्लस मोबाइल 16GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 512GB Storage मिलेगी। यह फोन का टॉप मॉडल हो सकता है ​तथा बेस वेरिएंट को 12जीबी रैम पर लाया जा सकता है। फोन में LPDDR5X RAM तकनीक देखने को मिल सकती है जो मल्टी टास्किंग को स्मूथ बनाने में मदद करेगी।

ओएस

वनप्लस 13आर को सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 पर लॉन्च किया जाएगा। यह गूगल एंड्रॉयड ओएस AI प्रेरित आधुनिक फीचर्स से लैस होगा जो मोबाइल यूज़ को और भी आसान और फायदेमंद बनाएंगे। वहीं अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन OxygenOS 15 पर लॉन्च किया जाएगा जो मेमोरी ऑप्टिमाइज़ेशन व फोटो एडिटिंग को शानदार बनाएगा।

डिस्प्ले व डिजाइन

डिजाइन

OnePlus ‘R’ सीरीज़ वाले फोन इसकी ‘नंबर’ सीरीज़ की तुलना में कुछ सस्ते तो होते हैं, लेकिन कंपनी इन्हें हमेशा ही प्रीमियम लुक से लैस रखती है। वनप्लस 13आर में भी हमें ऐसा ही देखने को मिल सकता है जिसे मैटल फ्रेम पर लाए जाने की उम्मीद है। यह मोबाइल मिनिमलिस्टिक डिजाइन बॉडी पर बना हो सकता है जिसके बैक पैनल व साइड फ्रेम को पॉलिश्ड लुक पर पेश किया जाएगा। स्क्रीन बेजल लेस होगी इसके लेफ्ट फ्रेम पर हमें स्वीच Action Button देखने को मिल सकता है।

डिस्प्ले

OnePlus 13R 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस डिस्प्ले का साईज़ कम से कम 6.7-इंच का रखा जा सकता है। इसमें BOE OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जो LTPO टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। फोन में हमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तथा गोरिल्ला ग्लास विस्टस की प्रोटेक्शन देखने को मिल सकती है।

कैमरा डिपार्टमेंट

फ्रंट कैमरा

OnePlus 13R के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है जो EIS तकनीक से लैस होगा। सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग करने वाले इस कैमरा लेंस में एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि वनप्लस 12आर भी 16एमपी सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ था।

बैक कैमरा

इसमें Hasselblad लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13आर में भी ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें 1/1.56 इंच वाला Sony IMX906 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिलने की उम्मीद है जो लो-लाइट फोटोग्राफी तथा इमेज प्रोसेसिंग के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही बैक पैन पर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल इसकी मेगापिक्सल पावर को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी

पावर बैकअप के लिए OnePlus 13R को 6,500mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। मजे की बात है कि अभी तक कोई वनप्लस मोबाइल फोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। इसी सीरीज के वनप्लस 12आर को 5,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था।

चार्जिंग

6,500एमएएच बैटरी वाले वनप्लस 13आर को तेजी से चार्ज करना भी एक बड़ा चैलेंज होगा। और इसके लिए मोबाइल फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। आसार तो कम है लेकिन कुछ फीसदी अनुमान है कि यह मोबाइल वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा। बहरहाल अभी इसे कंफर्म तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

OnePlus 13R प्राइस

वनप्लस 13आर सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा जो अगले साल 2025 में इंडिया में लाया जाएगा। हालांकि चाइना में इसका नाम इंडियन मॉडल से कुछ अलग भी हो सकता है। इस फोन की भारतीय कीमत चीनी रेट के हिसाब से कम ही रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि OnePlus 13R का प्राइस 40,000 रुपये से शुरू होगा तथा फोन के सबसे बड़े वेरिएंट का रेट 52,000 रुपये तक जा सकता है।