OnePlus 13R का लॉन्च आया और करीब, इन डिटेल्स के साथ हुआ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट

OnePlus 13 लॉन्च हो चुका है जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 24GB RAM, 2K+ OLED स्क्रीन और 6,000mAh Battery जैसी खूबियों से लैस है। इस मोबाइल का इंडिया में भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है तथा वनप्लस 13 जनवरी 2024 में भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कंपनी OnePlus 13R को भी जल्द मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है जो अब GCF सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट हुआ है।
OnePlus 13R सर्टिफिकेशन डिटेल
वनप्लस 13आर को GCF Certification Website पर टेक वेबसाइट माय स्मार्ट प्राइस ने देखा है। इस वेबसाइट पर फोन को CPH2645 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहांपर फोन के सेलुलर बैंड्स की डिटेल्स सामने आई है जिसके मुताबिक स्मार्टफोन n1, n2, n3, n5, n7, n20, n28, n28, n38, n40, n48, n66, n77 और n78 जैसे 14 5G bands मिलेंगे। यह मोबाइल 4G LTE FDD और 4G LTE TDD भी सपोर्ट करेगा।
OnePlus 13R की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ 1.5K OLED 120Hz Screen
- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
- 16GB RAM + 512GB Storage
- 50MP Triple Back Camera
- 16MP Front Camera
- 6,500mAh Battery
- 100W SuperVOOC
डिस्प्ले : वनप्लस 13आर को 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें LTPO टेक्नोलॉजी वाले BOE ओएलइडी पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व गोरिल्ला ग्लास विस्टस जैसे विकल्प मिल सकते हैं।
प्रोसेसर : यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लॉन्च होगा। वनप्लस 13आर को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.27GHz से लेकर 3.15GHz तक की स्पीड पर रन कर सकता है।
मेमोरी : यह मोबाइल 16GB RAM पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 512GB Storage मिलने की उम्मीद है। वहीं बेस वेरिएंट को 12जीबी रैम पर लाया जा सकता है। फोन में LPDDR5X RAM तकनीक देखने को मिल सकती है जो मल्टी टास्किंग को स्मूथ बनाने में मदद करेगी।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें Hasselblad लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.56 इंच वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 सेंसर मेन सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं बैक पैनल पर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाली 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए OnePlus 13R स्मार्टफोन को 6,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 100वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस किया जा सकता है।