OnePlus 13s आ रहा है इंडिया! लीक हुआ इस पावरफुल 5G फोन का प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन

OnePlus 13T 24 अप्रैल को लॉन्च होगा जिसे चीनी बाजार में उतारा जाएगा। यह कंपनी की 13 नंबर सीरीज का तीसरा मोबाइल होगा जो OnePlus 13 और OnePlus 13R के बाद लाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के मार्केट में आने से पहले अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी इसी नंबर सीरीज का चौथा फोन भी बना रही है जो OnePlus 13s होगा! यह पहली बार है जब वनप्लस 13एस की जानकारी सामने आई है। इस अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन की लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 13s इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
वनप्लस 13एस की जानकारी एक्स (ट्वीटर) यूजर गैजेट्सडाटा के जरिये सामने आई है। इस टिपस्टर ने ट्वीट में बताया गया है कि OnePlus 13s जून महीने में इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं लीक में यह अनुमान भी जताया गया है कि भारत में लाया जाने वाला वनप्लस 13एस 5जी फोन चाइना में लॉन्च हो रहे OnePlus 13T का ही रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है। OnePlus 13s जून के अंतिम सप्ताह में अनाउंस होकर जुलाई से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। लीक के अनुसार वनप्लस 13एस का रेट 50 हजार से अधिक हो सकता है।
OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.3″ 1.5K 120Hz OLED Display
- Snapdragon 8 Elite
- 16GB RAM + 512GB storage
- OIS Dual Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 6,260mAh Battery
- 80W Fast Charging
- 50W wireless Charge
डिस्प्ले
लीक में सामने आया है कि वनप्लस 13एस 5जी फोन 6.3-इंच की 1.5के स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह डिस्प्ले फ्लैट ओएलईडी पैनल पर बनी हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। वहीं अपकमिंग वनप्लस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से भी लैस किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस
OnePlus 13s को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जो OxygenOS 15 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम की स्नेपड्रैगन 8 सीरीज का चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह स्नेपड्रैगन 8 एलिट या फिर स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 भी हो सकता है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
कैमरा
लीक के अनुसार अपकमिंग वनप्लस 13एस 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर OIS फीचर वाला 50 मेगापिक्सल Sony सेंसर और 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus 13s को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
बैटरी
वनप्लस 13एस में पावर बैकअप के लिए तगड़ी बैटरी मिलेगी। लीक की मानें तो इस फोन की बैटरी क्षमता 6,260एमएएच हो सकती है। वहीं इस फोन को वायर और वायरलेस दोनों तरीकों से चार्ज किया जा सकता है। लीक के अनुसार OnePlus 13s 5G फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी जिसके साथ 50वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।