OnePlus 13T/13 Mini, OnePlus 14, Ace 5s, Ace 5V और Ace 6 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/oneplus-13t-13-mini-ace-5s-launch-timeline-leaked.jpg
Highlights

OnePlus ने कुछ समय पहले अपनी फ्लैगशिप OnePlus 13 सीरीज और चीन में OnePlus Ace 5 लाइनअप लॉन्च किया है। वहीं, अब मार्केट में ब्रांड का अगला स्मार्टफोन OnePlus 13T/13 Mini होने की अफवाह है, जिसे एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, नई OnePlus Ace सीरीज के मॉडल्स को लेकर भी लीक सामने आ रहे हैं। ताजा अपडेट में आगामी OnePlus मोबाइल्स की संभावित लॉन्च टाइमलाइन ऑनलाइन लीक हुई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

इस साल लॉन्च होने वाले OnePlus फोन (संभावित)

फिलहाल भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले मॉडल्स को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि कम से कम OnePlus 14 फ्लैगशिप और OnePlus Ace 6 (जो संभवतः OnePlus 14R के रूप में रीब्रांड हो सकता है) भारत में दस्तक दे सकते हैं।