OnePlus 13T की हो रही है मार्केट में एंट्री, जानें कब, कहां और कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/OnePlsus-13T-Images.jpg

OnePlus कल अपनी 13-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रहा है। कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन OnePlus 13T अब पूरी तरह तैयार है और कल चीन में लॉन्च हो रहा है। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से कई लीक्स और टीज़र्स सामने आ चुके हैं। ब्रांड की फ्लैगशिप लाइनअप में हमेशा अपग्रेडेड परफॉर्मेंस और बेहतर फीचर्स साथ आते हैं।

OnePlus 13T का लॉन्च कब और कहां देखें?

OnePlus 13T को कंपनी 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रही है। यह इवेंट चीन में शाम 7 के बजे आयोजित होगा जो भारत के समय अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। यूज़र इस इवेंट को OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं। वनप्लस 13टी इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। OnePlus 13T लॉन्च अपने फोन पर लाइव देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

स्क्रीन

वनप्लस 13टी को लेकर लीक में कहा गया है इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। यह फ्लेट पैनल पर बनी ओएलईडी डिस्प्ले बताई जा रही है जो 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1600निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर

OnePlus 13T को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर हमें OnePlus 13 को देखने को मिल सकता है। यह 3नेनौमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8 कोर सीपीयू है जो 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और इसमें LPDDR5x RAM + UFS 4.0 storage तकनीक मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13T 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 2x telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

बैटरी

लीक में सामने आया है कि यह वनप्लस 13टी 5जी फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह वनप्लस 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक में जो OnePlus 13T के फीचर्स सामने आए हैं उसके अनुसार यह मोबाइल IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा। इस फोन में WiFi 7, Bluetooth 5.4 सहित NFC और IR blaster भी मिलेगा। वहीं वनप्लस 13टी में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।

OnePlus 13R Price
Rs. 42,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs