OnePlus 15 इंडिया अपडेट: फोन लॉन्च डेट 29 अक्टूबर को होगी अनाउंस! माइक्रोसाइट हुई लाइव

वनप्लस उन मोबाइल कंपनियों में से एक है जो साल में चुनिंदा फोन लेकर आती है और उन्हीं मॉडल्स के दमपर पूरे साल सुर्खियों में छाई रहती है। अब यह कंपनी अपना नया फ्लैगशिप किलर लाने जा रही है। OnePlus 15 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। इसी बीच इंडियन फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने अपनी भारत में वनप्लस 15 माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। यानी वनप्लस 15 इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है और फोन लॉन्च डेट 29 अक्टूबर को अनाउंस हो सकती है।
OnePlus 15 इंडिया लॉन्च डेट की जानकारी 29 अक्टूबर को सार्वजनिक की जा सकती है। ऑफिशियल वेबसाइट पर वनप्लस 15 के लिए ‘नोटिफाई मी’ बटन जारी कर दिया गया है। इस पेज के जरिये कंपनी फोन लॉन्च ईवेंट भी बांट रही है जो अर्ली बर्ड्स के तौर पर दिए जाएंगे। साथ ही OnePlus Red Cable Club मेंबर्स के लिए भी कंपनी द्वारा स्पेशल बेनिफिट्स रखे गए हैं। वनप्लस 15 इंडिया पेज का यहां क्लिक पर देख सकते हैं।
वनप्लस 15 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। फोन माइक्रोसाइट पर मोबाइल चिपसेट की जानकारी दे दी गई है। यह 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रोचक बात यह है कि कंपनी इसे इंडिया का पहला स्नेपड्रैगन 8 एलिट 5 वाला फोन कह रही है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि यह realme GT 8 Pro से पहले ही भारत में अनाउंस हो सकता है।
बताते चलें कि पिछले साल OnePlus 13 क्वालकॉम के ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 26,89,625 एनटूटू स्कोर प्राप्त का चुका है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि OnePlus 15 का एनटूटू स्कोर इससे 10 लाख अधिक हो सकता है। यह मोबाइल हैवी गेम्स को बड़ी आसानी से हैंडल कर सकता है।
वनप्लस 15 एलुमिनियम फ्रेम पर बनाया जाएगा जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि रॉ एलुमिनियम से 3.4 गुणा अधिक टफ और टाइटेनियम से 1.5 गुणा अधिक मजबूत होगा। OnePlus 15 5G फोन में 6.78-इंच की बड़ी 1.5K फ्लैट स्क्रीन दी जाएगी जो OLED LTPO पैनल पर बनी होगी। इस पर 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 15 5जी फोन को 7,000mAh Battery से लैस कर मार्केट में उतारा जाएगा। मौजूदा वनप्लस 13 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यानी OnePlus 15 ब्रांड की नंबर सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 50W AirVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15 5जी फोन ट्रिपल-कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP Sony LYT-700 मेन सेंसर, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया जा सकता है। कंपनी ने यह भी बताया है कि OnePlus 15 को Sand Dune, Absolute Black और Mist Purple जैसे कलर्स में चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये ही कलर इंडिया भी आ सकते हैं।