OnePlus 15 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें अपने फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग

वनप्लस 15 इंडिया के लिए तैयार है। इसी सप्ताह 13 नवंबर को यह मोबाइल भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। OnePlus 15 Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करने वाला इंडिया का पहला फोन है। स्टाइलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के लैस इस मोबाइल के लॉन्च ईवेंट को आप अपने घर बैठे-बैठे लाइव देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग कैसे करें और इस फोन में क्या खास मिलेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 15 इंडिया लॉन्च डिटेल
वनप्लस कंपनी 13 नवंबर को भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। यह ईवेंट 13 तारीख की शाम 7 बजे आयोजित होगा जिसके मंच से OnePlus 15 इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इसी ईवेंट के मंच से वनप्लस 15 का प्राइस, सेल डिटेल्स और ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। फोन की पहली सेल इसी दिन 13 नवंबर की शाम 8 बजे शुरू कर दी जाएगी। ग्राहक वनप्लस 15 को Infinite Black, Ultra Violet और Sand Dune कलर में खरीद सकेंगे।
OnePlus 15 लॉन्च लाइव स्ट्रीम
13 नवंबर शाम 7 बजे कंपनी की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर OnePlus 15 लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी फोन लॉन्च ईवेंट का सीधा प्रसारण होगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप वनप्लस 15 इंडिया लॉन्च ईवेंट को अपने मोबाइल पर ही लाइव देख सकते हैं।
OnePlus 15 स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 15 इंडिया का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन होगा। यह 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि वनप्लस 15 के बाद इसी चिपसेट पर realme GT 8 Pro और iQOO 15 फोन भी लॉन्च किए जाएंगे।
वनप्लस 15 एलुमिनियम फ्रेम पर बना है जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया। कंपनी का दावा है कि यह रॉ एलुमिनियम से 3.4 गुणा अधिक टफ और टाइटेनियम से 1.5 गुणा अधिक मजबूत है। मोबाइल को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग प्राप्त है जो धूल व पानी के साथ ही चाय या तेल जैसे पदार्थ गिरने पर भी फोन को सुरक्षित रखती है।
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 15 5जी फोन में 7,300mAh Battery दी गई है। यह पहली बार है जब कंपनी ने अपनी ‘नंबर’ सीरीज में इतनी बड़ी बैटरी लगाई है। इससे पहले वाले वनप्लस 13 को 6,000एमएएच बैटरी पर लाया था। OnePlus 15 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 50W AirVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट डिस्प्ले है जिसे थर्ड जेनरेशन वाले BOE Flexible Oriental OLED पैनल पर बनाया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि गेम खेलते वक्त यह मोबाइल 165Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान कर सकता है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15 5जी फोन ट्रिपल-कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।