स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर, 6.78-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है OnePlus 15, लीक में सामने आई डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/oneplus-15-key-specifications-leaked.jpg
Highlights

OnePlus 13 फ्लैगशिप को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था और इस साल जनवरी में इसे ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया है। हाल ही में इस लाइनअप को OnePlus 13T (भारत में OnePlus 13s) के साथ विस्तार दिया गया है। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार ब्रांड इसके सक्सेसर OnePlus 15 पर काम कर रहा है। बता दें कि एशियाई देशों में ‘4’ अंक को अशुभ माना जाता है, इसलिए OnePlus 14 को स्किप किया जा सकता है। आइए, आगे आगामी फोन की लीक डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

अब तक आई जानकारी शुरुआती है, इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि इसको थोड़ी सावधानी के साथ लें और अधिक ठोस जानकारियों का इंतजार करें। वही, ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus 15 इसी साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है, ठीक उसी समय के आसपास जब इसके पिछले मॉडल को पेश किया गया था। याद दिला दें कि OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

See Full Specs

OnePlus 13 Price
Rs. 57,998
Go To Store
See All Prices