OnePlus 15R इंडिया में 7400mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, बनेगा भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 5 वाला फोन

OnePlus 15 इंडिया में हीट साबित हो रहा है। और अब मोबाइल यूजर्स को इंतजार है इसके अफोर्डेबल वर्जन OnePlus 15R का। वनप्लस 15आर 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। बाजार में आने से पहले ही कंपनी से इस मोबाइल से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सार्वजनिक कर दी है। यह वनप्लस फोन कई मायनों में इंडियन मोबाइल इंडस्ट्री के लिए खास साबित होगा। एक ओर जहां यह इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 वाला फोन बनेगा वहीं साथ ही यह वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन भी साबित होगा।
कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि OnePlus 15R 7,400mAh बैटरी पर लॉन्च होगा। इससे पहले कोई भी वनप्लस का फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। OnePlus 15 7,300mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था जो 15आर से मामूली सी कम है। वहीं वनप्लस 15आर में बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा।
वनप्लस 15आर की बैटरी को Silicon Nanostack टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि चार साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से कम नहीं जाएगी। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह वनप्लस फोन स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल चिपसेट 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो पावरफुल और लैगफ्री प्रोसेसिंग प्रदान करता है।
OnePlus 15R 5G फोन में यूजर्स को 165Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन मिलेगी जो शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। यह मोबाइल 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले पर लाया जाएगा जिसपर 450पीपीआई और 1800निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि उसका मोबाइल TÜV Rheinland इंटेलीजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफाइड है जो अंधेरे में फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगा।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर 5जी फोन में DetailMax Engine का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। चर्चा है कि यह मोबाइल 50MP Sony IMX906 OIS मेन रियर सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
बताते चलें कि वनप्लस कंपनी 17 दिसंबर दोपहर 3 बजे बेंगलुरू में बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से OnePlus 15R स्मार्टफोन और नया मिड-रेंज टैबलेट OnePlus Pad Go 2 लॉन्च किया जाएगा। कंपनी वेबसाइट और वनप्लस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम होगा। वहीं बुकमायशो वेबसाइट पर कंपनी इस ईवेंट की टिकट भी बेच रही है। गौरतलब है इंडिया में वनप्लस 15आर को Charcoal Black और Mint Breeze कलर में खरीदा जा सकेगा। सेल डेट और ऑफर्स के लिए 17 दिसंबर का इंतजार करना होगा।
OnePlus 15R को 40 से 50 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। वहीं OnePlus 15 की बात करें तो फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये है और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 79,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वनप्लस 15 को Infinite Black, Sand Storm और Ultra Violet कलर में खरीद सकेंगे। वनप्लस 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।