OnePlus 16 में मिल सकती है 9000mAh से भी बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और 200Hz गेमिंग स्क्रीन

OnePlus 15 और OnePlus 15R इंडिया में पिछले साल ही लॉन्च हो चुके हैं। चर्चा है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में सीरीज के OnePlus 15s और 15T जैसे मॉडल्स भी लेकर आएगी। लेकिन इन मोबाइल्स के पेश होने से पहले ही ब्रांड की नेक्स्ट नंबर सीरीज का लीक सामने आ गया है जिसमें OnePlus 16 की स्पेसिफिकेशन्स उजागर हुई है। यह तो साफ है कि अपकमिंग वनप्लस 16 कंपनी के मौजूदा वनप्लस 15 से भी अधिक ताकतवर और एडवांस बनकर आएगा।
OnePlus 16 से जुड़े लीक चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन और ओल्ड चेन एयर द्वारा शेयर किए गए हैं। इन लीक्स में वनप्लस 16 की बैटरी, स्क्रीन, कैमरा और प्रोसेसर की डिटेल्स बताई गई है। वनप्लस 15 को कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया था। वनप्लस 16 को इसी प्रोसेसर के अपग्रेडेड वर्जन स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 पर लाया जा सकता है। हो सकता है कि प्रोसेसर का नाम कुछ और रखा जाए लेकिन यह तो तय है कि OnePlus 16 में तगड़ी परफॉर्मेंस वाला सीपीयू ही मिलेगा।
लीक के अनुसार वनप्लस 16 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन होगा। यह फोन का Periscope Telephoto लेंस बताया जा रहा है। वनप्लस 15 में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का Telephoto S5KJN5 लेंस लगाया था। यह मोबाइल 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर के साथ आया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि OnePlus 16 का मेन कैमरा कैसा होगा। हालांकि इस बात की भी उम्मीद की जा सकती है कि शायद वनप्लस 16 में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा भी देखने का मिल सकते हैं।
वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि वनप्लस 16 में 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ही 50 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर भी दिए जा सकते हैं। इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में एक अन्य 2 मेगापिक्सल का multispectral लेंस लगाए जाने की बात भी कही जा रही है जो कलर एक्यूरेसी और इमेज क्वालिटी को इम्प्रूव कर सकेगा। OnePlus 16 से पहले कंपनी इस कैमरा मॉड्यूल को OPPO Find N6 में ट्राई कर सकती है।
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 16 को 9000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। इसे Glacier Battery टेक्नोलॉजी पर पेश किया जा सकता है। वनप्लस 15 को कंपनी ने 7300mAh battery पर लॉन्च किया था जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई थी। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 17 घंटे, 06 मिनट का PC Mark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। आशा कर सकते हैं कि OnePlus 16 तकनीक 19 घंटे के पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है।
लगे हाथ चार्जिंग तकनीक की भी बात करें तो वनप्लस 15 5जी फोन में 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं इसी सीरीज के OnePlus 15R को 7400mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया था। इन वनप्ल्स स्मार्टफोंस में Silicon Nanostack टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।
OnePlus 15 5G फोन को कंपनी ने 165Hz तक की रिफ्रेश रेट प्रदान करने वाली LTPO OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया था। लीक की मानें तो अपकमिंग OnePlus 16 को 200Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह किसी भी वनप्लस स्मार्टफोंन में दी जाने वाली अभी तक ही सबसे ज्यादा हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। उम्मीद है कि यह फ्लैट सर्फेस वाली 2K डिस्प्ले हो सकती है जिसपर अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया इस OnePlus 16 को बाजार में आने में अभी वक्त लगने वाला है। साल की दूसरी छमाही के बाद ही कंपनी इसे पेश करने का सोचेगी। लेकिन तब तक अगर आप फ्लैगशिप वनप्लस फोन खरीदना चाहते हैं तो OnePlus 15R को 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर परचेज किया जा सकता है और OnePlus 15 72,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर पाया जा सकता है।