
फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन्स का तमगा हासिल किए टेक कंपनी वनप्लस ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में अपना हाईएंड डिवाईस वनप्लस 5टी लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लुक, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स के चलते काफी पसंद किया गया है। वहीं आज कंपनी ने वनप्लस 5टी के एक और वेरिएंट लावा रेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 37,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, जो 20 जनवरी से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
वनप्लस 5टी लावा रेड एडिशन अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट हो चुका है जहां पर यूजर इस फोन को रजिस्टर कर 20 जनवरी के बाद खरीद सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर इस फोन की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। फोन की खरीद पर 250 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस दिया जा रहा है। इसके साथ ही 12 महीने का फ्री डैमेज़ प्रोटेक्शन भी प्राप्त हो रहा है।
इसके अलावा वनप्लस 5टी लावा रेड एडिशन स्मार्टफोन के साथ आइडिया टेलीकॉम यूजर्स को भी अतिरिक्त बेनिफिट प्राप्त हो रहे है। इस फोन में आइडिया की सिम यूज़ करने पर 1008जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। यह 4जी डाटा 18 महीनों तक की वैधता के साथ आइडिया ग्राहकों को मिलेगा।
वनप्लस 5टी के इस नए लावा रेड एडिशन को कंपनी ने 8जीबी रैम मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है। रैम तथा मैमोरी के अलावा इस स्पेशल एडिशन की अन्स सभी स्पेसिफिकेशन्स वनप्लस 5टी के समान ही है। वनप्लस 5टी की विस्तृत जानकारी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)






















