
वनप्लस 5टी अपने लॉन्च से पहले टेक वर्ल्ड की सुर्खियां बटोर रहा है। फोन के लॉन्च से लेकर इसकी स्पेसिफिकेशन्स तक के कई लीक्स सामनें आ चुके हैं। वहीं अब वनप्लस 5टी की लॉन्च डेट को लेकर नया खुलासा हुआ है। ताजा लीक में फोन की आॅफिशियल प्रेजेंटेशन सामनें आई है जिसके अनुसार यह फोन 16 नवंबर को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होगा।
ओपो ने लॉन्च किया विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरे वाला फोन एफ5 इसमें है 6जीबी रैम
डीलएनटेक ने अपनी रिपोर्ट में एक स्लाईड को शेयर किया है, जिसमें वनप्लस 5टी के लॉन्च की जानकारी दी गई है। इस स्लाईड में बताया गया है वनप्लस 5टी नवंबर की 16 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन शॉपिंग साइट अमेज़न पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। आपकों बता दें कि पिछले साल 16 नवंबर को ही वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था।

इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार इसे 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। यह फोन एंडरॉयड ओरियो रेडी आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जाएगा जो 2.45गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।
वनप्लस 5टी को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी पर पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर जहां एफ/1.7 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स398 सेंसर तथा एफ/2.6 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।
5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 10.1-इंच स्क्रीन वाला स्वाइप स्लेट प्रो
फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग वाली 3,450 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 35,500 रुपये हो सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 16 नवंबर का इंतजार करना होगा।



















