वनप्लस 6टी में होगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 17 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

वनप्लस 6 जहां सफलता के रिकॉर्ड बनाता जा रहा है वहीं दूसरी ओर वनप्लस 6टी की चर्चाओं से टेक बाजार गर्म है। कुछ दिनों पहले ही वनप्लस 6टी को रशिया की यूरोशियन इकोनॉमिक कमीशन (ईईसी) की आॅफिशियल वेबसाइट पर देखा गया था। इस लिस्टिंग के बाद फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावनाएं बढ़ गई थी। वहीं आज इस फोन से जुड़ी बेहद अहम जानकारी सामनें आई है। वनप्लस 6टी को लेकर पता चला है कि कंपनी इसे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में लॉन्च करेगी तथा यह फोन 17 अक्टूबर को टेक बाजार में दस्तक दे सकता है।

वनप्लस 6टी को लेकर यह जानकारी स्वयं वनप्लस कंपनी ने ही दी है। वनप्लस की ओर से एक आॅफिशियल ईमेज शेयर की गई है जिसमें फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात सामनें आई है। इस ईमेज में​ डिसप्ले पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिखाया गया है। इमेज में 17 अक्टूबर की तारीख के साथ ही 11 बजे का समय लिखा हुआ है। वनप्लस ने हालांकि फोन की लॉन्च डेट की कोई घोषणा नहीं की है लेकिन ईमेज को देखकर उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस 6टी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किसी ईवेंट के माध्यम से लॉन्च होगा।

oneplus-6t-img

वनप्लस 6टी को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.4-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद होगी। कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी की रैम दी जा सकती है। वहीं लीक्स के अनुसार वनप्लस 6टी को 2 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

20 अगस्त को लॉन्च होगा हेलो नॉच वाला वीवो वाई97, डुअल कैमरे के साथ होगी 4जीबी रैम

लीक्स के मुताबिक वनप्लस 6टी में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 या फिर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां 3डी डेफ्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के मामले में भी वनप्लस 6टी अपने पहले मॉडल से एडवांस होगा और इसमें डैश चार्ज वाली 3,700एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।