बॉलीवुड के शहंशाह ने की वनप्लस 6टी की घोषणा, लॉन्च होने वाला है यह फ्लैगशिप कीलर

Join Us icon

वनप्लस 6 की सफलता के बाद अब स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनाने की फिराक में है। काफी पहले से ही चर्चा है कि कंपनी वनप्लस 6 का एक और नया वर्ज़न वनप्लस 6टी लाने वाली है और इस फोन के जुड़े कई लीक भी सामनें आ चुके हैं। लेकिन अब स्वयं कंपनी की ओर से वनप्लस 6टी के इंडिया लॉन्च की आॅफिशियल घोषणा कर दी गई है। रोचक बात यह है कि वनप्लस 6टी की घोषणा किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने की है।

अमिताभ बच्चन वनप्लस इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर है। वनप्लस 6 को भी अमिताभ बच्चन द्वारा ही लॉन्च किया गया था। वहीं अब एक टीवी कर्मिशयल एडवरटाईज़मेंट के जरिये बच्चन साहब ने वनप्लस 6टी के लॉन्च की जानकारी दे दी है। इस ऐड में अमिताभ ने वनप्लस 6टी को हाथ में पकड़ा हुआ है। बच्चन ने कहा है कि स्मार्टफोन अनलॉक करने की बेहद अनूठी तकनीक वनप्लस 6टी में देखने को मिलेगी, यानि यह बात सीधे सीधे फोन में मौजूद इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर ईशारा करती है।

oneplus-6-midnight-black

वनप्लस 6टी को लेकर शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जहां ‘नोटिफाई मी’ का बटन मौजूद है। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाली 17 अक्टूबर को कंपनी अपने नए फ्लैगशिप कीलर स्मार्टफोन वनप्लस 6टी से पर्दा उठा देगी। लीक्स में कहा जा रहा है कि वनप्लस 6टी को ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए7 लॉन्च, जानें इस धाकड़ फोन के बारे में सबकुछ

वनप्लस 6टी को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.4-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद होगी। कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी की रैम दी जा सकती है। वहीं लीक्स के अनुसार वनप्लस 6टी को 2 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 या फिर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है।

अब नोकिया ला रहा है बेहतरीन प्रोसेसर वाला गेमिंग फोन

लीक्स के मुताबिक वनप्लस 6टी में फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां 3डी डेफ्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के मामले में भी वनप्लस 6टी अपने पहले मॉडल से एडवांस होगा और इसमें डैश चार्ज वाली 3,700एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।