
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने इस साल अक्टूबर में गोल्बली और भारतीय मार्केट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6टी को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया था। वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपए से शुरू होती है। लेकिन, अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास वनप्लस 6टी को कम कीमत में खरीदने का एक शानदार मौका है। 29 दिसंबर 2018 से 6 जनवरी 2019 के बीच वनप्लस 6टी को खरीदने वाले ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर, बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।
अगर आप डिवाइस को अमेजन इंडिया से खरीदते हैं तो एचडीएफसी बैंक कार्ड की सभी ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, अमेजन इंडिया, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और वनप्लस 6टी को खरीदते समय पुराने वनप्लस डिवस को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस हिसाब से ग्राहकों को 3,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
10जीबी रैम, 256जीबी मैमोरी और सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 6टी मैक्लारेन एडिशन
हालांकि, अगर ग्राहक द्वारा एक्सेंज किए जाने वाला फोन वनप्लस कंपनी का नहीं है तो ऐसी स्थिति में उसे 1,500 रुपयए की छूट मिलेगी। यह ऑफर अमेजन इंडिया, वनप्लस.इन, क्रोमा और वनप्लस के सभी एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर से डिवाइस को खरीदने पर कई बैंकों की तरफ से छह महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
कीमत
अगर बात करें डिवाइस की कीमत की तो वनप्लस 6टी का 6जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट 37,999 रुपए है। इसी तरह फोन के 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपए रखी गई है।
क्या 29 दिसंबर से बंद हो जाएगा आपका केबल कनेक्शन, जानें पूरा मामला
वनप्लस 6टी के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 6टी में 6.41-इंच की 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले मौजूद है। डिवाइस क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। वनप्लस 6टी मैक्लारेन एडिशन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है। यह लगभग स्टॉक यूआई के समान होता है जो आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास कराएगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस किय है। दोनों सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ पेश किए गए हैं। कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स उपलब्ध है। वहीं सेल्फी के लिए 16—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है।
वनप्लस 6टी में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ तो मिलेगा ही साथ ही एनएफसी भी दिया गया है। डाटा ट्रांस्फर के लिए यूएसबी टाइप—सी मौजूद है। इसमें भी 3.5 आॅडियो जैक नहीं है। पावर बैकअप के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है।






















Comments are closed.