भारत में शुरू हुई OnePlus 7 Pro की सेल, खरीदने पर मिलेगा 2,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/oneplus-7-pro-1.jpg

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिसमें OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लॉन्च किया था। वनप्लस 7 की सेल जून से शुरू होगी जबकि इसके प्रो वर्जन यानी OnePlus 7 Pro की सेल शुरू हो चुकी है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह फोन आप अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर खरीद सकते हैं।

OnePlus 7 Pro की शुरुआती कीमत 48,999 रुपए है। लेकिन, इस फोन के दो वेरियंट ही सेल के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें OnePlus 7 Pro Mirror Grey (6 + 128 GB) और Mirror Grey, Almond, Nebula Blue (8 + 256 GB) शामिल है। दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 48,999 रुपए व 52,999 रुपए है। लेकिन, OnePlus 7 Pro Nebula Blue (12 + 256 GB) 28 मई को सेल के लिए आएगा, जिसकी कीमत 57,999 रुपए है।

बतां दें कि 16 मई यानी गुरुवार को वनप्लस 7 प्रो की सेल अमेजन पर प्राइम ग्राहकों के लिए आ गया था। इसके अलावा वनप्लस ने भी वनप्लस अर्ली बर्ड सेल का आयोजन किया था। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 Pro vs OnePlus 7: जानें दोनों में क्या है अंतर

ऑफर्स
OnePlus 7 Pro को खरीदने पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इस फोन पर 8000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया जा रहा है। अगर आप SBI के ग्राहक है तो आपको 2000 रुपए का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 70 फीसदी की बाई बैक वैल्यू भी मिल रही है। इस फोन खरीद पर रिलायंस जियो 9300 रुपये के बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है।

OnePlus 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 7 Pro में कंपनी ने 6.7 इंच का क्यूएचडी+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले दिया है जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है। वहीं, फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 और स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है। OnePlus 7 Pro को 6जीबी रैम/ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसे भी पढ़ें: OnePlus ने लॉन्च किया Bullets Wireless 2 इयरफोन, 10 मिनट चार्ज करने पर चलेंगे 10 घंटे
फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है जो कि क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन सेंसर एफ/1.6 अपर्चर वाला है और कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल का Sony IMX5867पी लेंस से लैस है। यह सेंसर ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाईज़ेशन तकनीक को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8—मेगापिक्सल का है जो टेलीफोटो लेंस है। इसमें तीसरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का है तो वाइड-एंगल के लिए दिया गया है। यह सेंसर 117-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है।

अगर बात करें बैटरी की तो OnePlus 7 Pro में Wrap चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि महज 20 मिनट में इसे 48 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड ऑक्सिजनओएस पर कार्य करता है।