1,789 रुपये महीना देकर खरीद सकते हैं पावरफुल OnePlus 9 5G Phone, प्राइस हो गया है सीधे 12,000 रुपये कम

OnePlus ने जब मार्केट में एंट्री ली थी तो इसे Flagship Killer टाइटल के साथ पहचाना जाने लगा था। इसकी वजह थी कि कंपनी 60,000 रुपये से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोंस में मिलने वाली स्पेसिफिकेशन्स 40,000 – 45,000 रुपये तक के प्राइस पर देने लगी थी। वहीं अब कंपनी ने बजट कम होने के चलते अपना फेवरेट वनप्लस मोबाइल न खरीद पाने वाले यूजर्स के लिए OnePlus 9 5G Phone की कीमत में सीधे 12,000 रुपये की कटौती कर दी है।
OnePlus 9 5G Price in India
OnePlus 9 5G इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 8 जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज तथा 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन का 8GB RAM वेरिएंट 49,999 रुपये तथा 12GB RAM वेरिएंट 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इन दोनों मोबाइल फोंस की कीमत पर सीधे 12,000 रुपये की कटौती हो चुकी है।
12,000 रुपये की कमी के बाद अब OnePlus 9 5G 8GB RAM 37,999 रुपये तथा OnePlus 9 5G 12GB RAM 42,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ऑनलाईन Croma Store से भी खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे खास बात वनप्लस 9 5जी को सिर्फ 1789 रुपये का मासिक ईएमआई पर भी खरीदने का ऑप्शन मौजूद है।
OnePlus 9 5G Specifications
वनप्लस 9 5जी फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो यह एक साल पुराना फोन आज भी दमदार साबित होता है। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह पंच-होल डिसप्ले है जिसमें स्क्रीन पूरी तरह से बेजल लेस है तथा शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। यह भी पढ़ें : 1500 रुपये सस्ता मिल रहा 108MP कैमरा फ़ोन, साथ में सिर्फ 1 Rs में ईयरबड
OnePlus p 5G Phone को Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में आपको क्वाड कोर प्रोसेसर मिलेगा जो कि 2.84GHz का मैक्सिमम क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। यह फोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500 mAh की बैटरी दी गई है जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
वनप्लस 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 48 एमपी का है जो हैसल ब्लड टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 50 एमपी का है जो वाइड एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2 एमपी का है और यह मोनो कैमरा है। फ्रंट की बात करें तो आपको 16 एमपी का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।