50MP कैमरा वाले OnePlus 9RT की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/OnePlus-9-Pro-5.jpg

चीनी स्मार्टफोन निमार्ता वनप्लस कथित तौर पर अक्टूबर में एक नया स्मार्टफोन OnePlus 9RT को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ था। वहीं, OnePlus 9RT स्मार्टफोन के आने से पहले ही अब नई रिपोर्ट में हैंडसेट की फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गई है। वनप्लस 9आरटी की कथित स्पेसिफिकेशन के साथ ही कीमत की जानकारी टिप्सटर Arsenal (translated) ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की है। आइए आगे आपको OnePlus 9RT के बारे में जानकारी देते हैं।

OnePlus 9RT price

रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 9RT को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल होगा। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,400 रुपए) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,900 रुपए) होगी। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord 2 में हुआ भयंकर ब्लास्ट, डिस्प्ले से लेकर रियर पैनल तक के उड़े परखच्चे

OnePlus 9RT की स्पेसिफिकेशन

लीक के अनुसार OnePlus 9RT फोन में 6.55 इंच का Samsung E3 full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन होगा। इसके अलावा यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: कुछ ऐसा होगा OnePlus 10 Pro का डिजाइन, अंडर डिसप्ले कैमरा होगी इसका जान

इतना ही नहीं वनप्लस 9आरटी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का Sony IMX481 सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर शामिल होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेल्फी कैमरा होगा।

पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी होगी, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा वनप्लस 9आरटी फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास बैक कवर, एलमूनियम बॉडी, डुअल स्पीकर दिया जाएगा।