OnePlus Ace 3 की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, 16GB RAM, 50MP+32MP कैमरा और 100W चार्जिंग आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/OnePlus-Ace-2-Pro-launched-price-Specifications.jpg

वनप्लस ब्रांड अपने नए मोबाइल फोन OnePlus Ace 3 पर काम कर रहा है जिसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा तथा बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा। कंपनी द्वारा हालांकि अभी फोन से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक ताजा लीक में वनप्लस ऐस 3 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जिनमें कैमरा, डिस्प्ले और डिजाइन से जुड़ी डिटेल्स शामिल हैं।

OnePlus Ace 3 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

स्क्रीन : सामने आए लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 3 में 1.5के रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की कर्व्ड ऐज ओएलईडी डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी तथा 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग सपोर्ट करेगी।

प्रोसेसर : चर्चा है कि OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह आक्टाकोर प्रोसेसर 3.19गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : वनप्लस ऐस 3 को 16जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 1टीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट होगा तथा बेस वेरिएंट को 12जीबी रैम के साथ लाया जा सकता है।

बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस वनप्लस फोन में 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं लीक में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस तथा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी देखने को मिल सकता है।

फ्रंट कैमरा : लीक की मानें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमर सपोर्ट करेगा।

बैटरी : लीक की मानें तो पावर बैकअप के ​लिए वनप्लस ऐस 3 स्मार्टफोन को 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

चार्जिंग : इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए OnePlus Ace 3 में 100वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

OnePlus Ace 3 लॉन्च टाइमलाइन (अनुमानित)

कंपनी की ओर से अभी वनप्लस ऐस 3 के लॉन्च से लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक्स की मानें तो यह मोबाइल फोन अगले महीने यानी जनवरी 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि कई रिपोर्ट्स में यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन को कुछ देशों में OnePlus 12R नाम के साथ भी लाया जा सकता है।