OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/Oneplus-nord-3-price.jpg
Highlights

हाल ही में खबर आई थी कि OnePlus 11 और OnePlus 11R के बाद कंपनी अपने ‘नोर्ड’ सेग्मेंट में भी नया मोबाइल फोन लेकर आएगी। इस फोन का नाम OnePlus Nord 3 बताया गया था। वहीं अब नए लीक में इस स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल समेत कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर और 80W SuperVOOC चार्जिंग इस फोन की कुछ खूबियां होगी। पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 3 कब लॉन्च होगा

टेक वेबसाइट माय स्मार्ट प्राइस ने इस मोबाइल फोन की लॉन्च टाईमलाइन को शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन दूसरी तिमाही के अंत या तीसरी तिमाही की शुरूआत में मार्केट में एंट्री लेगा। यह वनप्लस फोन मिड जून या फिर जुलाई महीने में लॉन्च हो सकता है। यानी Nord 3 5G को बाजार में आने में अभी थोड़ा समय बाकी है।

OnePlus Nord 3 की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी

  • 6.72″ AMOLED 120Hz display
  • 12GB RAM + 256GB storage
  • MediaTek Dimensity 9000
  • 50MP triple rear camera
  • 16MP selfie camera
  • 80W SuperVOOC charging
  • 5000mAh battery
  • रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नोर्ड 3 स्मार्टफोन को मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह मोबाइल चिप 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 5जी सपोर्ट करता है। नोर्ड 3 को लेकर बताया गया यह फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जा सकता है। इनमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। यह भी पढ़ें: 100W Charging वाला Realme GT Neo 5 Lite हुआ लॉन्च के लिए तैयार, जानें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स

    OnePlus Nord 3 में 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। पावर बैकअप के​ लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। इस वनप्लस मोबाइल में अलर्ट स्लाइड भी देखने को मिलेगी।

    फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड 3 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल होंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।