12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 के साथ सामने आया OnePlus Nord 5! 8 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/oneplus-nord-phone-2.jpg

OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन से जुड़ा एक लीक की ही सामने आया था जिसमें बताया गया था कि यह वनप्लस 5जी फोन 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। वहीं आज यह स्मार्टफोन बेंचमा​र्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में वनप्लस नोर्ड 5 इंडियन मॉडल नंबर सामने आया है और साथ ही इसमें मिलने वाले स्नेपड्रैगन प्रोसेसर का भी खुलासा हो गया है।

OnePlus Nord 5 गीकबेंच डिटेल्स

OnePlus Nord 5 लॉन्च डिटेल्स (लीक)

कल ही जानकारी सामने आई है कि वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन इंडिया में 8 जुलाई को लॉन्च हो सकता है। लीक की मानें तो इसी दिन OnePlus Nord 5 के साथ ही OnePlus Nord CE 5 को भी पेश किया जा सकता है। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च ईवेंट बताया गया है जिसके मंच से वनप्लस अपने नए फोन इंडियन मार्केट के साथ ही कई अन्य विदेशी बाजारों में भी उतारेगी।

OnePlus Nord 5 प्राइस (अनुमानित)

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन को 30 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। शुरुआती दिनों में यह स्मार्टफोन 29,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फोन का ऑफर प्राइस हो सकता है। बताते चलें कि कंपनी ने पहले अपने OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन भी 29,999 रुपये में ही लॉन्च किया था।

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 5 को 6.77-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 में इन–डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

परफॉर्मेंस

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400ई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।

मेमोरी

OnePlus Nord 5 को भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है वहीं टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो ​फिजिकल रैम में 8जीबी तक की वचुर्अल रैम जोड़ सकती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल LYT सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस और 2 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के OnePlus Nord 5 5जी फोन को तगड़ी 6,650एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकता है।