7,100mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/03/OnePlus-Nord-CE4-5G.jpg

OnePlus अपने फेमस मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप ‘नोर्ड’ सीरीज का नया फोन OnePlus Nord CE 5 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन पिछले साल अप्रैल में आए Nord CE 4 का सक्सेसर होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस डिवाइस को UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे इसके ग्लोबल और भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च की पुष्टि होती है। वहीं लीक में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE 5 TDRA सर्टिफिकेशन

वनप्लस नोर्ड सीई 5 को CPH2719 मॉडल नंबर के साथ UAE की TDRA वेबसाइट (दूरसंचार और डिजिटल सरकार नियामक प्राधिकरण) पर रजिस्टर्ड किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में डिवाइस के मॉडल नंबर के साथ ही इसके नाम की भी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। हालांकि स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इसमें नहीं दी गई है। लेकिन, सर्टिफिकेशन यह जरूर साफ करता है कि Nord CE 5 जल्द बाजार में दस्तक देगा।

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord CE 5 में 6.78 इंच का फ्लैट ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसमें 1x Cortex-A715 प्राइम कोर (3.35GHz), 3x Cortex-A715 परफॉर्मेंस कोर (3.2GHz) और 4x Cortex-A510 एफिशिएंसी कोर (2.2GHz) दिए जा सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G610 MC6 GPU देखने को मिल सकता है।

कैमरा

फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (Sony LYT-600 सेंसर) और 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, फोन में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन मिलेगा।

बैटरी

OnePlus Nord CE 5 में बड़ी 7,100एमएएच बैटरी दिए जाने की संभावना है, जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इससे यूजर्स को लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग का फायदा मिल सकता है।

अन्य फीचर्स

डिवाइस में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम, कर्व्ड प्लास्टिक बैक पैनल, IR ब्लास्टर, हाइब्रिड सिम स्लॉट और सिंगल स्पीकर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

OnePlus Nord CE 5 प्राइस

रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन मई महीने में लॉन्च हो सकता है। भारत में OnePlus Nord CE 5 की कीमत ₹25,000 से कम रखे जाने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन अपनी बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

See Full Specs