OnePlus Pad 3 Pro 13000mAh बैटरी, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/oneplus-pad-3-specs.jpg

वनप्लस ने पिछले साल 16GB RAM और पावरफुल 12,140mAh battery के साथ OnePlus Pad 3 इंडिया में लॉन्च किया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी टैबलेट का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। यह अपकमिंग वनप्लस टैबलेट OnePlus Pad 3 Pro नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा जिसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। यह डिवाइस क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Pad 3 Pro की जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर की है। ब्लागिंग प्लेटफॉर्म वेईबो पर पोस्ट करते हुए बताया गया है कि यह वनप्लस का सबसे ताकतवर टैबलेट डिवाइस होगा जो स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 के साथ लाया जाएगा। बताते चलें कि 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OnePlus 15 इसी प्रोसेसर पर काम करता है।

OnePlus Pad 3

लीक के मुताबिक वनप्लस पैड 3 प्रो को 16GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 512GB storage मिलेगी। इस टैबलेट में LPDDR5X RAM + UFS 4.1 storage तकनीक मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए OnePlus Pad 3 Pro को पावरफुल 13,000mAh battery से लैस किया जा सकता है। यानी बैटरी के मामले में भी यह वनप्लस पैड 3 से अधिक शक्तिशाली होगा।

बड़ी बैटरी वाले टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं लीक में बताया गया है कि वनप्लस पैड 3 प्रो टैबलेट को कंपनी 13.2-इंच स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। बताते चलें कि OnePlus Pad 3 को भी 13.2-इंच डिस्प्ले पर लाया गया था। यह 3.4K रेजोलूशन वाली स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 315ppi का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Pad 3

वनप्लस पैड 3 को Snapdragon 8 Elite पर लाया गया था जिसमें बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए ग्रैफीन कॉम्पोज़िट मटेरियल वाला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। इंडिया में यह टैबलेट 12GB RAM + 256GB ROM और 16GB RAM + 512GB ROM पर पेश हुआ था जिनका सेलिंग प्राइस क्रमश: 49,999 रुपये और 52,999 रुपये है। गौरतलब है कि फिलहाल यह टैबलेट कंपनी वेबसाइट पर 3,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बिक रहा है।

OnePlus Pad 3 OxygenOS 15 पर काम करता है जिसमें कई AI Features भी शामिल हैं। कंपनी इसके साथ वनप्लस Stylo 2 भी लेकर आई थी जिसे 16,000 लेवल्स की प्रेशर सेंसिंग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टैबलेट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। OnePlus Pad 3 Pro लॉन्च डिटेल्स के ​लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।