
वनप्लस कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस टीज़र जारी करते हुए घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप डिवाईस वनप्लस 6 से पर्दा उठाएगी। वनप्लस 6 की जानकारी सामनें आने के बाद से ही इस फोन को लेकर कई तरह की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वहीं अब इन खबरों को नया मुद्दा देते हुए वनप्लस कंपनी ने एक और नया ट्वीट किया है जिसमें वनप्लस 6 की फोटो दिखाई गई है।
वनप्लस की ओर से ट्वीट के जरिये वनप्लस 6 की फोटो शेयर की गई है। इस ट्वीट में वनप्लस 6 स्मार्टफोन को वनप्लस 5टी से ढका गया है। वनप्लस 6 के उपर वनप्लस 5टी स्मार्टफोन रखा गया है। इस फोटो में वनप्लस 6 के साईड पैनल को देखा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर उपर और नीचे दोनों ओर कर्व्ड एंटिना बैंड डिजाईन दिया गया है।
More immersion in a refined form factor. Are you ready for the #OnePlus6? pic.twitter.com/2HR2YE5Jb6
— OnePlus (@oneplus) April 11, 2018
वनप्लस 5टी के बैक पैनल पर जहां डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है। वहीं नीचे रखे वनप्लस 6 की फुलव्यू डिसप्ले भी इस फोटो में नज़र आ रही है। फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। गौरतलब है कि वनप्लस 6 में नॉच डिसप्ले देखने को मिलेगी।
आपको बना दें कि वनप्लस 6 को लेकर इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि इस फोन में 8जीबी की रैम मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 854 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं इसी हफ्ते कंपनी ने इस फोन में जेश्चर कंट्रोल और अलर्ट स्लाइडर दिए जाने की भी जानकारी दी थी।


















