ओपो ने लॉन्च किया 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन OPPO Find X10

ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज ने आज आखिर भारतीय बाजार में एंट्री ले ली है। सीरीज के तहत दो नए मोबाइल फोन OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max आए हैं जो ग्लोबल मार्केट सहित इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और ओपो फाइंड एक्स10 5जी फोन की विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।
OPPO Find X10 स्पेसिफिकेशन्स
ओपो फाइंड एक्स10 5जी एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 17 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में नया चिपसेट MediaTek Dimensity 9600M दिया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन में लगाई गई LPDDR5X RAM के चलते फाइंड एक्स10 में स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
OPPO Find X10 5G फोन में 2768 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे LTPO AMOLED पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को फोन डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3840HZ PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और इसे टीयूवी लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। इससे लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 200 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन के तीनों ही लेंस Samsung ISOCELL हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया ओपो 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए OPPO Find X10 5G फोन ताकतवर 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में इस मोबाइल पर तकरीबन 20 घंटे तक Instagram reels देखी जा सकती हैं। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W Wireless चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह ओपो का नया 5जी फोन 10W Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसका वायर और वायरलेस दोनों तरीकों से फायदा मिलेगा।
सीरीज के प्रो मॉडल की ही तरह ओपो फाइंड एक्स10 को भी ड्यूरेबल बॉडी पर लाया गया है। यह मोबाइल SGS 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस डिजाइन पर बना है जिसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। यानी पानी के गिरने के बाद भी फोन खराब नहीं होगा। वहीं यूजर्स को इस ओपो मोबाइल में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.2, NFC और डुअल स्टीरियो स्पीकर जैसे विकल्प भी मिलेंगे।