OPPO Reno 15c की सेल शुरू, 30 हजार में मिलेगी 7000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, एडवांस कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन

ओपो ने पिछले महीने अपनी ‘रेनो15 सीरीज’ को पेश करते हुए OPPO Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini सहित Reno 15c 5G फोन भी लॉन्च किया था। सीरीज के बाकी तीनों स्मार्टफोन को पहले ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं आज से ओपो रेनो 15सी की सेल भी शुरू हो रही है। यह स्टाइलिश लुक वाला मिडरेंज फोन है जिसकी कीमत, ऑफर डिटेल्स सहित फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले कीमत की बात करें तो ओपो रेनो 15सी दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 34,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह नया ओपो मोबाइल आज से ही अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से खरीदा जा सकता है। ओपो रेनो15सी Afterglow Pink और Twilight Blue कलर में बिकेगा।
नए ओपो फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी Reno 15c पर 10% का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 8जीबी रैम मॉडल पर 3,500 रुपये और 12जीबी रैम वाले फोन पर 3,700 रुपये की छूट पाई जा सकती है। वहीं इस ओपो मोबाइल पर कंपनी 180 दिन की Screen Damage Replacement मुफ्त दे रही है। स्मार्टफोन के साथ 3 महीने का Google One सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,500 रुपये तक का बोनस भी पाया जा सकता है।
OPPO Reno 15C 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो ColorOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
यह ओपो मोबाइल 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फ्लैट फोन स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मोबाइल में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। ओपो ने अपने फोन को IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ बनाता है। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.14mm और वजन 195 ग्राम है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 15C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर ओरा लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 15सी 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें यूजर्स को ग्रुप सेल्फी के लिए बड़ा 100° एफओवी फ्रेम मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 15सी 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज पर लगाने से ही 5.4 घंटे का YouTube स्ट्रीमिंग टाइम मिल जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी मौजूद है।