8199 रुपये का फोन Zeno 100 Lite इंडिया में लॉन्च, साथ आया 8799 रुपये वाला Zeno 100 Pro

सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वाले लोगों के लिए आइटेल कंपनी दो नए मोबाइल लेकर आई है। ये दोनों फोन ज़ेनो ब्रांड के तहत लाए गए हैं जिनके नाम Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite हैं। ज़ेनो 100 सीरीज के ये मोबाइल 10000 रुपये से कम के हैं जिसमें स्टाइलिश डिजाइन और एंट्री लेवल स्पेक्स दी गई है। लुक के मामले में Zeno 100 Pro कुछ iPhone 17 Pro जैसा और Zeno 100 Lite स्मार्टफोन OnePlus 15 जैसा दिखता है।
सस्ते स्मार्टफोंस का प्राइस
सबसे पहले कीमत की बात करें तो Zeno 100 Lite का प्राइस 8,199 रुपये से शुरू होता है। वहीं Zeno 100 Pro को 8,799 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया गया है। यानी ये दोनों ही 10 हजार रुपये से कम के मोबाइल फोन है। सीरीज का लाइट मॉडल जहां Green, Beige और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं ज़ेनो 100 प्रो को Black, Silver और Orange कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों स्मार्टफोन शॉपिंग साइट अमेजन पर बिकेंगे।
Zeno 100 Lite की डिटेल्स
ज़ेनो 100 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो देखने में इस मोबाइल की रियर लुक काफी हद तक OnePlus 15 जैसा लग रही है। फोन का कैमरा सेटअप वनप्लस से इन्सपार्यड लग रहा है। इसमें दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनके साथ एलइडी फ्लैश भी मौजूद है। यह सस्ता मोबाइल मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया जो इसे मजबूती प्रदान करता है।
Zeno 100 Lite में 6.61-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर लाई गई है। यूजर्स को इस मोबाइल में 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा जो कम कीमत में स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ज़ेनो 100 लाइट में 5000mAh बैटरी दी गई है। वैसे तो मौजूदा ट्रेंड में यह कुछ छोटी लगेगी लेकिन बजट के हिसाब से ठीक है।
Zeno 100 Pro की डिटेल्स
ज़ेनो 100 प्रो इस सीरीज का बड़ा मॉडल है। इसे MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया है जो मजबूती प्रदान करेगा। यानी गलती से फोन जमीन पर गिर भी गया तो इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। फोटोग्राफी के लिए यह लो बजट मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो एआई फीचर्स के साथ मिलकर काम करता है। ग्राहकों को इसमें IR Blaster भी मिलेगा जिसके चलते यह मोबाइल टीवी रिमोट का काम भी करेगा।
Zeno 100 Pro को कंपनी ऑफलाइन कम्यूनिकेशन तकनीक के साथ लाया गया है जिसके चलते नो नेटवर्क कंडीशन में भी 200 मीटर तक दूरी पर मौजूद मोबाइल से कनेक्शन स्थापित किया जा सकेगा। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन को ड्रॉप-रेजिस्टेंट के साथ ही हीट-रेजिस्टेंट डिजाइन पर बनाया गया है हैवी प्रोसेसिंग के दौरान पैदा हुई हीट को मोबाइल से तुरंत बाहर निकाल फेंकेगा।