25 हजार के बजट में फास्ट चार्जिंग स्पीड वाले फोन, 10 मिनट के चार्ज में चलेंगे कई घंटे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/25k-hin.png

कहीं बाहर जाना हो लेकिन फोन में बैटरी कम हो तो बड़ी चिंता सी होने लगती है। ऐसे में अगर कोई ऐसा मोबाइल मिल जाए, जिसे सिर्फ 10-15​ मिनट चार्ज पर लगाने से ही वह भरपूर चार्ज हो जाए तो? आज हम मार्केट में मौजूद ऐसे ही 5 स्मार्टफोंस की जानकारी लेकर आए हैं जो 25,000 रुपये के बजट में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं। यह सभी लेटेस्ट मोबाइल फोन है जिन्हें खरीदा जा सकता है।

25,000 में सबसे तेज चार्जिंग वाले स्मार्टफोन

(सितंबर 2024)

स्मार्टफोन चार्जिंग तकनीक बैटरी चार्जिंग टाइम (20%-100%)
Realme 13+ 80W SuperVOOC 5,000mAh Battery 31 मिनट
OnePlus Nord CE 4 100W SuperVOOC 5,500mAh Battery 35 मिनट
Realme P2 Pro 80W SuperVOOC 5,200mAh Battery 36 मिनट
Motorola Edge 50 Fusion 68W TurboPower 5,000mAh Battery 36 मिनट
Motorola Edge 50 Neo 68W TurboPower 4,310mAh Battery 37 मिनट

Realme 13+

बैटरी और चार्जिंग

पीसीमार्क बैटरी स्कोर – 10 घंटे 37 मिनट

रियलमी 13 प्लस 5जी फोन 25 हजार के बजट में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देता है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए टेस्ट में इस मोबाइल ने फोन में मौजूद बड़ी 5,200एमएएच बैटरी को केवल 31 मिनट में ही 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज कर दिखाया है। वहीं टेस्टिंग के दौरान इस स्मार्टफोन का पीसीमार्क बैटरी स्कोर 10 घंटे से अधिक रहा है। फोन का बैटरी बैकअप चेक करने के लिए इसमें 30-30 मिनट के 3 टेस्ट किए जिनका रिजल्ट नीचे टेबल में देख सकते हैं।

30 मिनट टेस्ट बैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 4%
पबजी गेम प्ले 8%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले 7%

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 13 प्लस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर रन करता है जिसमें 12GB तक की रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल फोन में 50MP Sony LYT-600 OIS बैक कैमरा दिया गया है तथा फ्रंट पर 16MP Selfie कैमरा मिलता है। यह रियलमी मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की पूरी जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है।

  

OnePlus Nord CE4

बैटरी और चार्जिंग

पीसीमार्क बैटरी स्कोर – 16 घंटे 02 मिनट

वनप्लस नोर्ड सीई 4 स्मार्टफोन में सुपरफास्ट 100वॉट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह इस बजट के सबसे फास्ट चार्जिंग वाले मोबाइल फोंस में से एक है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। हमारी टेस्टिंग में इस फोन ने अपनी बड़ी बैटरी को सिर्फ 35 मिनट में ही बैटरी को 20% से 100% तक फुल चार्ज करने दिखाया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यूट्यूब देखने और गेम खेलने में यह बैटरी कितनी घटती है, यह आप नीचे देख सकते हैं।

30 मिनट टेस्ट बैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 3%
पबजी गेम प्ले 7%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले 5%

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए नोर्ड सीई4 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड आईएमएक्स355 लेंस मिलता है तथा फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। फोन की फुल डिटेल (यहां पढ़ें)

  

Realme P2 Pro

बैटरी और चार्जिंग

पीसीमार्क बैटरी स्कोर – 10 घंटे 25 मिनट

रियलमी पी2 प्रो में 80वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक तथा 5,200एमएएच दी गई है। 91मोबाइल्स ने अपनी टेस्टिंग के दौरान इस स्मार्टफोन की बैटरी को पहले 20 प्रतिशत किया और फिर उसे चार्जिंग पर लगाकर चेक किया कि 20% से फुल 100% चार्ज होने के कितनी देर लगती है। इस टेस्ट को रियलमी मोबाइल ने 36 मिनट में पूरा किया। वहीं इसका पीसीमार्क बैटरी स्कोर 10 घंट से ज्यादा का रहा। टेस्टिंग में यूट्यूब देखने और गेम खेलने में बैटरी ड्रॉप कितना रहा, यह आप नीचे देख सकते हैं।

30 मिनट टेस्ट बैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 4%
पबजी गेम प्ले 8%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले 6%

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। बैटरी व चार्जिंग के अलावा फोन में मौजूद 32MP Selfie कैमरा इसकी बड़ी खूबी है। वहीं मोबाइल के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony LYT600 OIS + 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो फुलएचडी+ रेजोल्यूशन और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। मोबाइल की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 50 Fusion

बैटरी और चार्जिंग

पीसीमार्क बैटरी स्कोर – 9 घंटे 53 मिनट

68वॉट टर्बोपावर टेक्नोलॉजी से लैस मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन 25 हजार के बजट में मौजूद बेस्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोंस में से एक है। इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई जो इस चार्जिंग तकनीक की बदौलत महज 36 मिनट में ही 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का पीसीमार्क बैटरी स्कोर तकरीबन 10 घंटे का रहा है। इस फोन का बैटरी बैकअप कैसा है यह आप नीचे लगी टेबल के जरिये समझ सकते हैं।

30 मिनट टेस्ट बैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 4%
पबजी गेम प्ले 9%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले 9%

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 8-कोर प्रोेसेसर दिया गया है जिसके साथ 12जीबी तक की रैम मिलती है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की pOLED Endless Edge दी गई है जो फुलएचडी+ रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। यह मोटोरोला मोबाइल फोटोग्राफी के लिए 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी700सी रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ऐज 50 फ्यूजन की फुल डिटेल (यहां क्लिक कर) पढ़ी जा सकती है।

Motorola Edge 50 Neo

बैटरी और चार्जिंग

मोटोरोला ऐज 50 नियो 5जी फोन इस रेंज के उन चुनिंदा स्मार्टफोंस में शुमार है जो वायर्ड तथा वायरलेस दोनों चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। इस मोबाइल में 69वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तथा 15वॉट वायरलेस चार्जिंग दी गई है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह मोटोरोला स्मार्टफोन 37 मिनट में ही 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज हो गया था। इस फोन का बैटरी ड्रॉप टेस्ट रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

30 मिनट टेस्ट बैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 5%
पबजी गेम प्ले 6%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले 7%

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 50 नियो स्मार्टफोन 6.4-इंच की 1.2के ओपीएलओडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल 2.5गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 700सी सेंसर + 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है तथा फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऐज 50 नियो की अतिरिक्त जानकारी (यहां क्लिक कर) प्राप्त कर सकते हैं।