POCO X7, POCO X7 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन टीजर रिलीज, देखें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/poco-x7-pro-designs-revealed-ahead-of-india-launch.jpg

बीते दिन पोको ने अपनी नई X7 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की घोषणा की थी। यह 9 जनवरी को शाम 5:30 बजे IST पर मिडरेंज POCO X6 लाइनअप के सक्सेसर के रूप में लाई जा रही है। इसमें POCO X7 और POCO X7 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं। ब्रांड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों फोंस का डिजाइन शेयर किया है। आइए, आगे देखें मोबाइल्स एक-दूसरे से कितने अलग दिखते हैं और इनमें क्या खास है।

POCO X7 और POCO X7 Pro डिजाइन

POCO X7 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

चिपसेट: स्पेसिफिकेशंस के मामले में POCO X7 Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 8400 Ultra चिपसेट मिल सकता है। जबकि X7 में Dimensity 7300 Ultra चिपसेट हो सकता है।

बैटरी: POCO X7 Pro में 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि, X7 में 45W की चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,110mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।


POCO X7 सीरीज कीमत (संभावित)

जानकारी के लिए बता दें, कंपनी ने POCO X6 सीरीज को भी जनवरी में लॉन्च किया था। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये थी। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि, POCO X7 सीरीज का प्राइस भी इसके आसपास ही हो सकता है।