Realme 11 5G और Realme 11x 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, जानें कब होगी भारतीय बाजार में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/realme-11.jpg

रियलमी को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी भारत में अपनी नई ‘रियलमी 11’ सीरीज़ लाने की तैयारी कर रही है। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बता दिया है कि वह इंडिया में Realme 11 5G और Realme 11x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये कंपनी ने स्मार्टफोन के नाम के साथ ही उनके कैमरा को भी पेश कर दिया है।

Realme 11 5G और 11x 5G इंडिया लॉन्च

कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इसी महीने भारत में रियलमी 11 5जी तथा रियलमी 11एक्स 5जी लॉन्च करेगी। ब्रांड ने हालांकि अभी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन दूसरी ओर टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि ये दोनों रियलमी के 5जी फोन 28 अगस्त से पहले इंडियन मार्केट में उतार दिए जाएंगे। उम्मीद कर सकते हैं कि सितंबर शुरू होने से पहले ये मोबाइल्स बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Realme 11 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : रियलमी 11 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है जो पंच-होल स्टाइल वाली होगी। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट भी देखने को मिल सकती है।

प्रोसेसर : Realme 11 5G फोन में प्रोसेसिंग के लिए 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस रियलमी मोबाइल में एआरएम जी57 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।

रैम व मैमोरी : रियलमी 11 5जी फोन को डायनामिक मैमोरी एक्सपेंशन तकनीक से लैस किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी के चलते फोन में 8जीबी की वचुर्अल रैम दी जाएगी जो ​​फिजिकल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की पावर प्रदान कर सकेगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम : नया रियलमी मोबाइल एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में रियलमी यूआई 4.0 की लेयर मौजूद रहेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी रियलमी 11 5जी को ओएस तथा सिक्योरिटी अपडेट के साथ भारतीय बाजार में उतारेगी।

रियर कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Realme 11 5G में ​डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ पोर्टरेट लेंस भी मौजूद रहेगा।

फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 11 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह 5पी लेंस हो सकता है जो एफ/2.45 अपर्चर की क्षमता के साथ काम कर सकेगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी 11 5जी फोन में 5,000एमएएच की तगड़ी बैटरी दी जा सकती है। साथ ही फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी देखने को मिलेगा।

चार्जिंग : बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Realme 11 5G को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।