शाओमी रेडमी नोट 7 को टक्कर देने आ गया रियलमी 3, कम प्राइस में दमदार स्पेसिफिकेशन

पिछले साल ओपो ने अपने नए ऑनलाइन ब्रांड रियल मी की शुरुआत की थी और आते के साथ ही रियलमी फोन सुर्खियों में आ गए। हालांकि बाद में रियलमी को एक अलग ब्रांड बना दिया गया लेकिन प्राइस और स्पेसिफिकेशन को देखकर भारतीय बाजार में रियलमी को शाओमी का सबसे नजदीकी प्रतियोगी माना गया। पिछले साल कंपनी ने रियलमी 1, रियलमी 2, रियलमी 2 प्रो, रियलमी सी1 और रियलमी यू1 सहित 5 मॉडल को पेश किए थे और इस साल में रियलमी 3 को उतारा है और इस फोन को लेकर भी काफी चर्चा है। भारतीय बाजार में यह फोन ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जहां इसकी खरीदारी 12 मार्च दोपहर 12 बजे से की जा सकती है। भारतीय बाजार में रियलमी 3 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।
इस फोन के लॉन्च के दौरान ही कंपनी के कंपनी के सीईओ, माधव सेठ ने रियलमी के अपग्रेड संस्करण के बारे में भी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा है कि ” अप्रैल में रियलमी 3 प्रो को लॉन्च किया जाएगा जो कि रेडमी नोट 7 प्रो से कहीं ज्यादा दमदार होगा।” इसके साथ ही उन्होंने इसे ट्विट भी किया है।
रियलमी 3 का डिजाइन
देखने में यह फोन बेहद ही आकर्षक है। रियलमी 3 की बॉडी ग्लास की बनी है और पिछले पैनल में आपको डायमंड टेक्सचर देखने को मिलेगा। हालांकि डायमंड टेक्सचर का उपयोग कंपनी ने पिछले साल रियलमी 1 में भी किया था लेकिन इस बार ग्रेडियन कलर में यह आपको और भी शानदार अहसास कराता है। फोन को कोने थोड़े ज्यादा कर्व्ड हैं और यह पकड़ने में आपको बेहतर अहसास कराता है।
रियलमी 3 का डिसप्ले
इस फोन में आपको 6.2—इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.30 का है और यह एचडी+ स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। हालांकि कंपनी ने संस्करण की जानकारी नहीं दी है। इस फोन में आपको ड्यू ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा। वहीं फोन में बेज़ल भी काफी कम हैं ऐसे में बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह काफी कॉम्पैक्ट दिखाई देगा।
रियलमी 3 का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर कार्य करता है और बजट के अनुसार यह बेहद ही दमदार कहा जाएगा। फोन में 2.1गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी में पेश किया है। रियलमी 3 में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
यह फोन कलर ओएस 6.0 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है।
रियलमी 3 का कैमरा
रियलमी 3 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मेन सेंसर 13एपमी का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आत है। यह फोन आपको बड़ा सेंसर देता है और आप कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले पाएंगे। वहीं दूसरा सेंसर 2एमपी का है जो डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। फोन में आपको पीडिएएफ फोस्ट फोकस, नाइट स्केप, पोट्रेड मोड और क्रोमा बूस्ट जैसे आॅप्शन मिलेगा।
सेल्फी पर नजर डालें तो इस फोन में आपको 13एपमी का एआई कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ब्यूटिफिकेशन मोड और एचडीआर का आॅप्शन भी मिलेगा।
रियलमी 3 में कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी ऑप्शन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और दोनों सिम के साथ आपको 4जी वोएलटीई का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी है। डाटा व चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। सिक्योरिटी की ओर ध्यान करें तो इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा।
रियलमी 3 की बैटरी
कंपनी ने इसे 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। फोन में आपको 5 वोल्ड वाला 2 एम्पीयर का चार्जर मिलेगा।
कीमत
रियलमी 3 के 3जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 4जीबी वाला वेरियंट 10,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यदि आप एचडीएफसी कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।