4,000 एमएएच बैटरी, 13एमपी डुअल कैमरा और वाटर ड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च हुआ Realme C2, कीमत सिर्फ 5,999

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Realme-c2-Launch.jpg

कुछ दिन पहले ही हमने खबर दी थी कि Realme 22 अप्रैल को एक इवेंट का आयोजन कर रही है और इस दिन रियलमी 3 प्रो के साथ कंपनी Realme C2 को भी लॉन्च करने वाली है। हालांकि Realme ​3 Pro की जानकारी सबके पास थी लेकिन सी2 को एक्सक्लूसिव बताया था और जा इवेंट शुरू होते ही रियलमी ने सबसे पहले ​सी2 मॉडल से पर्दा उठ दिया। कम रेंज का यह फोन शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस है। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है और यह 15 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C2 में आपको 6.1—इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। फोन का आसपेक्ट रेशिशे 19:9 है। इस बजट में यह पहला फोन है जो वाटरड्रॉप नॉच में उपलब्ध है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो​ कि कलरओएस 6.0 पर आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसे 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसे भी पढ़ें: जून में भारत में लॉन्च होगा Oppo का सबसे पावरफुल फोन Reno, 8जीबी रैम, 256जीबी मैमोरी और 48एमपी ट्रिपल कैमरा

यह फोन 2जीबी और 3जीबी मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। जहां 2जीबी रैम के साथ आपको 16जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। वहीं 3जीबी वाला मॉडल 32जीबी की स्टोरेज के साथ में आता है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें तीन स्लॉट हैं जहां आप दो सिम के साथ एक मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C2 डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 4जी के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक का उपयोग कर सकते हैं। डाटा व चार्जिंग के लिए के लिए फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 दिया गया है।

कीमत की बात करें तो इस Realme C2 के 2जीबी रैम वेरियंट के लिए आपको 5,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 3जीबी वाला वेरियंट 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। भारत में यह फोन फ्लिपकार्ट के अलावा रियलमी ऑफलाइन पार्टनर स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।