7,000mAh से भी बड़ी बैटरी वाला 5G फोन हो सकता है realme GT 7! प्रोसेसर और डिस्प्ले डिटेल भी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/realme-gt-7-pro-specifications.jpg

realme GT 7 Pro नवंबर 2024 में इंडिया में लॉन्च हुआ था जो देश का पहला Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन बनकर आया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज के बेस मॉडल realme GT 7 लेकर आ रही है। फिलहाल ब्रांड द्वारा मोबाइल से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक के माध्यम से रियलमी जीटी 7 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

रियलमी जीटी 7 से जुड़ा यह ताजा लीक चीनी​ टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर किया गया है। इसमें फोन प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग स्पीड और डिस्प्ले के बारे में बताया गया है। लीक की मानें तो यह रियलमी फोन फ्लेट सर्फेस वाला एमोलेड डिस्प्ले पर लाया जाएगा। बताते चलें कि जीटी 7 प्रो में कंपनी ने Eco OLED Plus तकनीक वाली 8T LTPO quad-curved डिस्प्ले दी थी।

लीक के अनुसार ​realme GT 7 5G फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इस प्रोसेसर वाला कोई भी फोन अभी मार्केट में नहीं आया है। चर्चा है कि 10 अप्रैल को Oppo Find X8S इस चिपसेट के साथ चीन में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 5,800mAh सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी पर लॉन्च हुआ था। वहीं पावर बैकअप के मामले में जीटी 7 में अधिक ताकत दी जा सकती है। लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल 7,000एमएएच या इससे भी अधिक क्षमता वाली बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 100वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

GT 7 Pro Racing Edition

Realme GT 7 Pro की डिटेल

प्राइस : रियलमी जीटी7 प्रो की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन का बड़ा 16जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट 65,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे Mars Orange और Galaxy Grey कलर में परचेज किया जा सकता है।

प्रोसेसर : रियलमी जीटी 7 प्रो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह 27 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

डिस्प्ले : इसमें 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5k स्क्रीन दी गई है। यह quad-curved डिस्प्ले है जो Eco OLED Plus टेक्नोलॉजी तथा 8T LTPO पैनल पर बनी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 6500nits पिक ब्राइटनेस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP IMX906 OIS मेन लेंस, 50MP Periscope Portrait IMX882 सेंसर और 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie Camera मिलता है।

बैटरी : Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 5,800mAh सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W Ultra Charge तकनीक दी गई है।

See Full Specs

Best Competitors

iQOO 13 5G Rs. 56,990
95%
OnePlus 13 Rs. 57,998
95%
realme GT 7 Rs. 36,999
94%
OnePlus 13R Rs. 42,999
87%
See All Competitors