Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/realme-gt-7-pro-geekbench-listing-details.jpg

Realme GT 7 Pro इस महीने चीन में ब्रांड के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि अभी पेश होने की तारीख सामने नहीं आई है, इससे पहले 91मोबाइल्स ने इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच और एनबीटीसी प्लेटफार्म पर स्पॉट किया है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखने को मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC का ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 7 Pro गीकबेंच लिस्टिंग

Realme GT 7 Pro थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर भी ऊपर बताए गए मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन से कोई और जानकारी नहीं मिली है। हालांकि यहां मौजूदगी से इसके जल्द ग्लोबल तौर पर आने की उम्मीद है। वहीं, अनुमान है कि फोन को भारत में भी नवंबर के मिड में लॉन्च किया है सकता है।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)