Redmi Note 15, Redmi 15 और 15C हुए महंगे, कीमतों में 3,000 तक की बढ़ोतरी

स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती लागत का असर कई फोंस पर दिख रहा है। इसी कड़ी में Redmi ने भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोंस की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी की आधिकारिक स्कीम डॉक्यूमेंट के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की कीमतों में इजाफा लागू हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
अगर सबसे पहले Redmi Note 15 5G की बात करें, तो इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़ाकर 24,999 रुपये कर दी गई है, यानी 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट अब 24,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में मिलेगा। जिस पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अगर Redmi 15 5G की बात करें तो इसका 6GB + 128GB वैरियंट 16,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये का हो गया है, यानी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन का 8GB + 128GB वैरियंट 17,999 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये हो गया है। जिसमें 2,500 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट 19,499 रुपये से बढ़कर 22,499 रुपये हो गया है। यानी यह 3,000 रुपये ज्यादा का मिलेगा।
एंट्री-लेवल सेगमेंट में बिकने वाला Redmi 15C 5G भी महंगा हो गया है। इसका 4GB + 128GB वैरियंट 13,999 रुपये से बढ़कर 15,499 रुपये हो गया है, यानी 1,500 की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल 15,499 रुपये से बढ़कर 17,499 रुपये और 8GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये से बढ़कर 19,499 रुपये का हो गया है, जिसमें क्रमशः 2,000 और 2,500 की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
नए प्राइस के अनुसार, इन Redmi स्मार्टफोंस पर 1,500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं और सभी चैनल्स पर इन्हीं कीमतों के अनुसार फोंस सेल होंगे।
बता दें कि सिर्फ रेडमी ही नहीं, बल्कि अन्य ब्रांड्स भी बढ़ती कंपोनेंट लागत के चलते कीमतें बढ़ा रहे हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में स्मार्टफोंस और महंगे हो सकते हैं।
ऊपर बताए गए मोबाइल्स में से Redmi Note 15 5G उन लोगों के लिए सही है, जो अच्छा डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और स्टेबल कैमरा चाहते हैं। Redmi 15 5G बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले के कारण हेवी यूजर्स को पसंद आ सकता है। जबकि Redmi 15C 5G बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
अगर आप इन फोंस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब नई कीमतों के हिसाब से दूसरे ब्रांड्स के विकल्पों से तुलना करना सही निर्णय हो सकता है। क्योंकि 1,500 से 3,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उसी बजट में और भी बेहतर ऑप्शन मिल सकते हैं।