
साल की शुरूआत में चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में अपनी रेडमी सीरीज़ में स्मार्टफोन नोट 4 को पेश करते वक्त सोचा तक नहीं होगी कि तमाम बड़े और महंगे मॉडल्स देश में होने के बावजूद यह फोन इतनी जल्दी युवाओं के बीच लोकप्रिय हो जाएगा। इस फोन की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 45 दिन में रेडमी नोट 4 की 1 मिलियन से ज्यादा यूनिट की सेल हुई है।
शाओमी इंडिया के मेनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन में अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकांउट से इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि रेडमी नोट 4 ने देश में लॉन्च के 45 दिन में भीतर ही अपनी 1 मिलियन से ज्यादा यूनिट सेल की है। और रेडमी नोट 4 पहला ऐसा स्मार्टफोन ही जिसने इतने कम समय में 1 मिलियन यूनिट सेल करने की उपलब्धि हासिल की है।
#RedmiNote4: fastest device to sell 1+ Mn units in 45 days ? RT & one lucky winner will get a free Redmi Note 4 ? @XiaomiIndia @RedmiIndia pic.twitter.com/RPxxOZkLp7
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) March 14, 2017
शाओमी रेडमी नोट4 की बात की जाए तो यह फोन कंपनी द्वारा एमआईयूआई 8 के साथ एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 2/3/4जीबी रैम वेरिएंट में मौजूद है जो 32/64जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डिसप्ले दी गई है।
4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक के साथ 4,100एमएएच की बैटरी से लैस है।
6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा लेईको ले एक्स 850
मनु जैन के मुताबिक शाओमी इंडिया ने रेडमी नोट4 के जरिये भारत में तकरीबन 7,000 करोड़ का व्यापार किया है, जो भारत में शाओमी के बेहतर वर्तमान और उज्जवल भविष्य को दर्शाता है।


















