भारत आ रहा है 48एपमी कैमरा और 6जीबी रैम वाला रेडमी नोट 7, कर देगा सबकी छुट्टी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/01/Xiaomi-redmi-Note-7-4.jpg

शाओमी ने इस महीने अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर पहले स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 को चीन में लॉन्च किया था। लगतारा सुर्खियों में रहे इस फोन की पहली सेल को लेकर कंपनी का दावा था कि सिर्फ 8 मिनट 36 सेकंड में 1 लाख रेडमी नोट 7 फोन की बिक्री हुई थी। वहीं, अब इस डिवाइस के भारत मेंलॉन्च किए जाने वाली अटकलों पर से भी विराम लग गया है।

शाओमी इंडिया के एमडी और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने एक ट्विट किया है, जिसमें वह एक डिवाइस लिए सीईओ ली जून के साथ खड़े हैं। यह डिवाइस हूबहू रेडमी नोट 7 की तरह लग रहा है। इस ट्विट में फोटो के साथ मनु कुमार ने लिखा है कि 48एमपी आ रहा है, जिसका साफ मतलब है कि 48-मेगापिक्सल कैमरा के साथ रेडमी नोट 7 को भारत में लाने के लिए शाओमी तैयार है। इससे पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट के अनुसार भारत में रेडमी नोट 7 के साथ रेडमी गो और रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने कसी कमर, सिर्फ 7,990 रुपये में आएगा एम10 और 10,990 रुपये में एम20

रेडमी नोट 7 की बात करें तो यह शाओमी रेडमी सीरीज़ का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 48-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन में 6.3-इंच की डिसप्ले दी गई है तथा यह फोन 6जीबी रैम सपोर्ट करता है।

फिर शाओमी को टक्कर देगा मोटो, 3जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 660 के साथ मोटो जी7 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट

वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन भी 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है तथा इस फोन का यह कैमरा सोनी आईएमएक्स586 सेंसर वाला होगा। लीक्स के अनुसार रेडमी नोट 7 प्रो को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि यदि यह स्पेसिफिकेशन्स सच साबित होती है तो रेडमी नोट 7 प्रो स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।