
रिलायंस जियो हमेशा से ही अपने आॅफर्स से लोगों को चौंका दिया है। वहीं कंपनी द्वारा ने आज एक और आॅफर्स से उपभोक्ताओं को चौंका दिया है। हालांकि इस बार फ्री तो नहीं है लेकिन इसे फ्री आॅफर से कम भी नहीं कह सकते हैं। कंपनी का नया आॅफर रिलायंस जियोफाई डॉन्गल पर है।
10,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन जो हैं स्टूडेंट्स के लिए खास
रिलायंस जियो कपंनी के नए डॉन्गल पर 100 फीसदी से भी ज्यादा का कैश बैक का आॅफर दे रही है। हालांकि इसके कुछ नियम है। रिलायंस जियोफाई डॉन्गल की कीमत 1,999 रुपये है लेकिन आप अपना पुराना डॉन्गल देकर इसे 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आपने डॉन्गल के लिए जितना शुल्क चुकाया है उससे कहीं ज्यादा का कैशबैक मिलेगा। 999 रुपये के डॉन्गल के साथ कंपनी 1,005 रुपये का डाटा आॅफर कर रही है।
जियो उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नहीं बंद होगा धन धना धन ऑफर
हालांकि जियो का इस डॉन्गल का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप जियो स्टोर से इस डाटा की खरीदारी करते हैं। जैसा कि मालूम है रिलायंस जियो का डाटा शुल्क बेहद कम है और कंपनी ने मोबाइल डाटा से भी ज्यादा डाटा डॉन्गल में प्रदान कर रही है।
जियो का इंटरनेट वाला यह डॉन्गल बेहद छोटा है और आसानी से आपके पॉकेट में आने में सक्षम है। जियोफाई डॉन्गल 150 एमबीपीएस की गति से डाटा हस्तांरण में सक्षम है। एक समय में इससे आप 10 डिवाइस तक कनेक्ट कर इंटरनेट चला सकते हैं। इस डिवाइस में 2,300 एमएएच की बैटरी है और कपंनी का दावा है कि यह 5-6 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।


















