
पिछले साल सितंबर ने रिलायंस जियो ने अधिकारिक रूप से अपनी 4जी सेवा की शुरुआत की थी और इस इसके बाद से भारत में जैसे डाटा की बरसात हो गई। कंपनी ने मुफ्त में डाटा देना आरंभ किया इस वजह से दूसरी कंपनियों को भी अपने डाटा शुल्क में काफी कटौती करनी पड़ी। हालांकि ऐसा नहीं है कि जियो ने फ्री में डाटा देना बंद कर दिया बल्कि अब भी यह सिलसिला जारी है। हाल में कपंनी सैमसंग, शाओमी ओपो और वीवो के साथ मिलकर यह सेवा दे रही है। वहीं अब जियो ने फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है और खास बात यह कही जा सकती है कि आप यहां से कोई भी 4जी फोन खरीदें आपको मुफ्त में डाटा मिलेगा।
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डे सेल की शुरुआत की है जो 20 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चेलगी और इस दौरान आप कोई भी 4जी फोन की खरीदारी करते हैं तो अपको 60जीबी का जियो 4जी डाटा मुफ्त में मिलेगा।
जियो का एक साल: 12 महीने, 12 कमाल
इतना ही नहीं कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए फ्लिपकार्ट जियो धन धना धन कॉन्टेस्ट की शुरुआत की है। यहां भी कंपनी यूजर को आकर्षक आॅफर दे रही है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर जियो उपभोक्ता हर रोज एक एप्पल आईफोन जीत सकते हैं। वहीं यदि आप जियो यूजर नहीं हैं तो भी इस कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं। इस दौरान आप जियोफाई वाइस एंड डाटा डॉन्गल को जीत सकते हैं।
वहीं कल रिलायंस जियो ने फेस्टिवल आॅफर कर शुरुआत की है जहा 1,999 रुपये वाला जियोफाई एम2एस डॉन्गल को सिर्फ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की यह आॅफर 20 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंंबर तक चलेगी। इस बारे में पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



















