आ गया Jio एक्सक्लूसिव Vivo का सबसे सस्ता 4G फोन, साथ में मिल रहा है 4,550 रुपये का ऑफर

Reliance Jio ने पहले टेलीकाॅम बाजार में महारथ हासिल की और फिर 4G फीचर फोन लाते हुए इंडिया के मोबाइल बाजार में भी अपनी घाक जमा ली। वहीं अब इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Jio ने VIVO से हाथ मिलाया है। इन दोनों कंपनियों ने साझेदारी के तहत Jio Exclusive वीवो फोन पेश किया है जिसने Vivo Y1s नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 7,990 रुपये की कीमत पर लाॅन्च हुआ है जिसके साथ जियो यूजर्स को 4,550 रुपये के अतिरिक्त बेनिफिट भी प्राप्त होंगे।
Jio Exclusive वीवो वाई1एस स्मार्टफोन पर ऑफर
Jio Exclusive वीवो वाई1एस स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे जियो के लॉक इन ऑफर के साथ प्राप्त किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी की ओर से 4,550 रुपये के अतिरिक्त के साथ बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इसमें 90 दिन का Shemaroo OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल होगा जिसके लिए महज़ 99 रुपये चुकाने होंगे। वहीं साथ ही महज़ 149 रुपये में कंपनी वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है। जियो ग्राहकों को एक्स्ट्रा बेनिफिट के लिए 249 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
Vivo Y1s
वीवो वाई1एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह लो बजट फोन प्लास्टिक बॉडी पर लॉन्च हुआ है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाला नॉच दी गई है। वीवो वाई1एस 88.5 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बना है जो 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ फुलव्यू एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।
Vivo Y1s को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस 10.5 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट मौजूद है। भारतीय बाजार में यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिय फोन की मैमोरी को बढ़ाया भी जा सकता है। Vivo Y1s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 135.11 x 75.09 x 8.28एमएम तथा वज़न 161ग्राम है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y1s के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो वाई1एस बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 3.5एमएम जैक भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y1s स्मार्टफोन 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में यह फोन Aurora Blue और Olive Black कलर में लॉन्च हुआ है।