
रिलायंस जियो के सस्ते 4जी फीचर फोन की चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है लेकिन अब तक कंपनी की ओर से कोई खास जानकारी नहीं आई है। वहीं आज भारत में सस्ते 4जी फोन को लेकर बेहद पुख्ता जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार जल्द ही भारत में 1,500 रुपये में 4जी फीचर फोन लॉन्च होने वाला है जिस पर रिलायंस जियो सिम चलाया जा सकता है और फ्री कॉलिंग अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ लिया जा सकता है। हालांकि यह फोन रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च किया जाएगा या किसी अन्य कंपनी द्वारा इस बारे में सूचना नहीं है लेकिन यह बात पुख्ता हो गई है कि कुछ ही माह में सस्ता फीचर फोन दस्तक दे सकता है।
इस बारे में चिप निर्माता कंपनी स्प्रेडट्रम कम्यूनिकेशन ने खुलासा किया है। कंंपनी का कहना है कि हम लोग एक ऐसे चिप पर कार्य कर रहे हैं जिससे 4जी फोन की कीमत वर्तमान कीमत के मुकाबले आधी हो जाएगी। इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि यह फोन कई उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन पर स्थनांतरित होने से रोक सकता है।
हर जियो यूजर के लिए जरूरी ये पॉंच बातें, कल से कितना बदल जाएगी जियो सर्विस
इकनॉमिक्स टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्प्रेडट्रम का कहना है कि हमलोग एक ऐसी तकनीक पर कार्य कर रहे हैं जिसमें कि मात्र 1,500 रुपये में 4जी फोन तैयार कर सकें। इसके लिए हमने अभी से ही इस कॉन्सेप्ट को अपने पार्टर्न को बताना शुरू कर दिया है।
5,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हुआ 16-एमपी कैमरे और 32जीबी मैमोरी वाला यह स्मार्टफोन
हाल में माइक्रोमैक्स और लावा जैसे आॅपरेटर्स ने कम कीमत में 4जी फीचर फोन को लॉन्च किया है। हालांकि इन फोन की कीमत 3,000 रुपये के आसपास है। परंतु अब माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन जैसी कंपनियां चाहती हैं कि इन फोन की कीमत और कम हो। वहीं खबर यह भी है कि रिलायंस जियो 1,500 रुपये के बजट में 4जी फोन लाने की योजना बना रहा है। ऐसे में सभी चिप निर्माता इस ओर ध्यान दे रहे हैं कि किस तरह कम कीमत के 4जी फोन को पेश किया जाए।
हालांकि स्प्रेडट्रम पहले भी रिलायंस जियो की सहयोगी कंपनी लाइफ के साथ कार्य कर चुका है। कंपनी ने लाइफ के साथ मिलकर कम कीमत का 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन फ्लेम 5 को लॉन्च किया था। इसके अलावा लावा द्वारा लॉन्च फीचर फोन एम14जी में भी स्प्रेडट्रम चिपसेट का ही उपयोग किया गया था। वहीं अब जब कंपनी द्वारा 1,500 रुपये के बजट में 4जी वोएलटीई फोन की बात कही गई है तो आशा किया जा सकता है जल्द ही भारतीय बाजार में ये फोन दस्तक दे सकते हैं और हो सकता है कि जियो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले सस्ते 4जी वोएलटीई फीचर फोन स्प्रेडट्रम चिपसेट पर ही आधारित हों।


















