6000mAh बैटरी, 6GB RAM और 50MP कैमरा के साथ सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/galaxy-a07-5g-price.jpg

सैमसंग ने अपना नया लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह मोबाइल थाईलैंड में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य बाजारों में दस्तक देगा। 6000mAh Battery और 50MP Camera सहित इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek प्रोसेसर लगाया गया है। नए सैमसंग 5जी फोन गैलेक्सी ए07 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन थाईलैंड में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 5,499 थाईभाट है। यह इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 15,799 रुपये है। इसी तरह टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका रेट 5,999 थाईभाट यानी 17,249 रुपये के करीब है। थाईलैंड में यह फोन Light Violet और Black कलर में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर प्रोसस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। डाइमेंसिटी 6300 लगभग 2 साल पुराना प्रोसेसर है ऐसे में सैमसंग फैंस को इससे निराशा हो सकती है।

यह मोबाइल फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी ए07 5जी के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए07 5जी फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A07 5G फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह वाकई में बड़ी अपग्रेड है क्योंकि गैलेक्सी ए07 4जी को कंपनी ने 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ ही 10वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन की थिकनेस 8.2mm और वजन 199 ग्राम है जो बड़ी बैटरी के बाद भी इसे बहुत ज्यादा मोटा और हैवी नहीं बनाता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो PLS LCD पैनल पर बनी है। आजकल काफी कम मोबाइल्स में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलती है। यह सैमसंग का 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

यह सैमसंग फोन IP54 रेटिंग के साथ आया है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचा लेगा। कंपनी ने इसे 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है जो यूजर्स का लंबा साथ देगी। इस फोन में 2TB का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं। वहीं फोन अनलॉकिंग के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।