15,999 का हो सकता है अपकमिंग Samsung Galaxy A07 5G फोन! लॉन्च से पहले ही इंडिया प्राइस लीक

सैमसंग ने कुछ ही दिनों पहले नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। अब यही मोबाइल फोन भारतीय बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए07 इंडिया लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक ताजा लीक में इस अपकमिंग सैमसंग फोन की कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।
Samsung Galaxy A07 5G इंडिया प्राइस (लीक)
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹15,999
- 6GB RAM + 128GB Storage – ₹17,999
ऊपर लिखा प्राइस टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। लीक में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इसके बेस वेरिएंट को 4जीबी रैम और बड़े वेरिएंट को 6जीबी रैम पर लाया जा सकता है। दोनों में ही 128जीबी मेमोरी मिलेगी। लीक के अनुसार इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये रखा जा सकता है।
Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। डाइमेंसिटी 6300 2 साल पुराना प्रोसेसर है अगर यही चिपसेट इंडियन मॉडल में दिया गया तो यकिनन सैमसंग फैंस को निराशा होगी।
डिस्प्ले की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो PLS LCD पैनल पर बनी है। आजकल काफी कम मोबाइल्स में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलती है। यह सैमसंग का 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A07 5G फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इंडियन मोबाइल को भी इसी बैटरी कैपेसिटी के लिए लॉन्च करेगी। हॉं, अगर चार्जिंग स्पीड बढ़ा दी जाए तो काफी बेहतर होगा।
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी ए07 5जी के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए07 5जी फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A07 5G IP54 सर्टिफाइड है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचा सकता है। सैमसंग अपने फोन को लंबी ओएस अपग्रेड के साथ लाती है। ऐसा ही गैलेक्सी ए07 में भी मिलेगा। इसे भी 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की थिकनेस 8.2mm और वजन 200 ग्राम से कम मिल सकता है।