29 अगस्त को इंडिया में अनाउंस होगा नया Samsung 5G फोन Galaxy A17! यहां जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/galaxy-a17-5g-launch.jpg

Samsung Galaxy A17 5G फोन 29 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में अनाउंस होने के बाद अब यह मोबाइल भारतीय बाजार का रूख कर रहा है। कंपनी वेबसाइट पर गैलेक्सी ए17 की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां फोन को टीज़ किया जा रहा है। हाल ही में जहां इस सैसमंग 5जी फोन का इंडिया प्राइस इंटरनेट पर लीक हुआ था, वहीं अब Samsung Galaxy A17 5G फोन इंडिया में किन कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।

रिटेल मार्केट से मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन इंडिया में तीन रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनमें Black (ब्लैक), Blue (ब्लू) और Grey (ग्रे) कलर शामिल रहेंगे। ग्लोबल मार्केट में भी यह फोन इन्हीं रंगों में पेश हुआ है। इंडियन प्राइस की बात करें तो प्राप्त सूचना अनुसार फोन की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होगी जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलेगी। वहीं 8GB RAM फोन के 128GB मेमोरी का प्राइस 20,499 रुपये और 256GB का रेट 23,499 रुपये बताया गया है।

Samsung Galaxy A17 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। इंडियन यूजर्स को भी यही मोबाइल चिपसेट मिलेगा। गौरतलब है कि यह एक साल पुराना प्रोसेसर है जो गैलेक्सी ए16 5जी फोन के ग्लोबल मॉडल में भी लगाया गया था। यानी प्रोसेसर के मामले में मोबाइल यूजर्स को निराशा हाथ लगेगी। यहां सैमसंग ने अपग्रेड के नाम पर कुछ नया या एडवांस नहीं किया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Galaxy A17 5G फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस कर लॉन्च किया जाएगा। आज कल चल रहे बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह काफी महसूस होगी। 10 हजार से कम के मोबाइल फोन भी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। ऐसे में मिड बजट सैमसंग 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी यूजर्स को निराश कर सकती है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के ​लिए 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Samsung Galaxy A17 5G फोन में हमें ऐसा कुछ नहीं मिला है जिसे देखकर यूजर्स ‘वाह’ कहें। बैटरी छोटी है और प्रोसेसर पुराना है। वहीं 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन भी आउटडेटेड लग सकती है। यह मोबाइल IP54 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो IP69 के जमाने में बेअसर महसूस हो सकती है। फोन का कैमरा भी औसत है।

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7.0 पर लॉन्च होगा। कंपनी इसके साथ 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। यही ऐसी एकमात्र खूबी है जो इस स्मार्टफोन को खास बनाती है। अगर आपको लंबी ओएस अपग्रेड चाहिए तो इस फोन का इंतजार कर सकते हैं, नहीं तो इसे ऐवरेज और ओवरप्राइज्ड स्मार्टफोन ही कहा जाएगा।

18 हजार तक की रेंज में लेटेस्ट realme P4 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी ए17 के सामने तगड़ी चुनौती पेश करता है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन मिलेगी। वहीं मार्केट में पहले से मौजूद Vivo T4R, iQOO 10R और Moto G96 सैमसंग 5जी फोन को सीधी टक्कर दे रहे हैं। ये Curved स्क्रीन वाले मोबाइल फोन हैं जो फास्ट रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं।

Samsung Galaxy A17 5G Price
Rs. 18,780
Go To Store
See All Prices
See Full Specs